18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धान खरीद के लिए बना कंट्रोल रूम, किसान इन नंबरों पर कर सकते शिकायत, जानिए पूरी व्यवस्था

यूपी के बहराइच जिले में किसानो की धान खरीद के लिए प्रशासन इस बार अलर्ट मोड में दिखाई पड़ रहा है। धान खरीद के लिए इस बार कंट्रोल रूम बनाकर नंबर भी जारी किए गए है। इन नंबरों पर किसान अपने सुझाव और शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
धान क्रय केंद्र फाइल फोटो

धान क्रय केंद्र फाइल फोटो

धान खरीद को लेकर हर बार चाक चौबंद व्यवस्था की जाती है। लेकिन किसानों का धान सिर्फ कागजों में बिकता है। धान में नमी जैसे तमाम बहाने बात कर क्रय केंद्र प्रभारी किसानों को लौटा देते हैं। किसान मजबूर होकर बिचौलियों के हाथ अपना धान बेचता है। फिलहाल इस बार किसान धान खरीद को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। धान खरीद के लिए 136 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केदो के माध्यम से 17 लाख 55 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है।

यूपी के बहराइच जिले में धान खरीद के लिए इस बार कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसानों को अक्सर शिकायत रहती थी। उनका धान क्रय केंद्र प्रभारी नहीं ले रहे हैं। धान खरीद के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। इन सारी समस्याओं से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाकर दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए। इसके लिए खाद्य एवं विपणन विभाग ने सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं। जिले में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। इस बार किसानों को उनके गांव के आसपास धान बेचने के लिए क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 19 अधिक क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बीते वर्ष जहां जिले में 117 क्रय केन्द्रों के माध्यम से धान खरीद की गई थी, तो वहीं इस बार 136 क्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों का धान खरीदा जाएगा।

इस बार 43 000 क्विंटल अधिक लक्ष्य

शासन की ओर से मिले खरीद लक्ष्य 17.12 लाख क्विंटल को शत प्रतिशत हासिल कर लेेने पर इस बार खरीद लक्ष्य में भी 43 हजार क्विंटल खरीद लक्ष्य बढ़ाते हुए 17.55 लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही इस बार शासन की ओर से भी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 143 रुपए का तोहफा दिया गया है। इस बार सामान्य धान 2183 रुपए प्रति क्विंटल व ग्रेड ए धान 2203 रुपए में खरीदा जाएगा।

एक नवंबर से शुरु हो जाएगा नियंत्रण कक्ष

धान खरीद नियंत्रण कक्ष पर कनिष्ठ सहायक कमल किशोर भट्ठ व विपणन सहायक रुकईया बेगम की तैनाती की गई है। साथ ही विपणन विभाग की ओर से शिकायत व सुझाव के लिए मोबाइल नंबर 7839565038 जारी किया है। किसान एक नवंबर से धान खरीद के साथ ही इस मोबाइल नंबर या फिर जिला विपणन कार्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में आकर शिकायत व सुझाव दर्ज करवा सकते हैं।

कौन सी एजेंसियों के कितने क्रय केंद्र

पीसीएफ के सबसे ज्यादा 48 क्रय केन्द्र धान खरीद को सकुशल संपन्न करने के लिए इस बार 136 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा खरीद एजेंसी पीसीएफ के 48 क्रय केन्द्र हैं। इसके अलावा पीसीयू के 37 क्रय केन्द्र, यूपीएएस के 23, खाद्य विभाग के 23, मंडी समिति के तीन व भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केन्द्र शामिल हैं। वहीं खरीदे गए धान की कुटाई के लिए 24 मिलों को सूचीबद्ध किया गया है।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बोले- असुविधा पर किस करें शिकायत

धान के खरीद 136 करें केंद्र बनाए गए हैं। कंट्रोल रूम बनाकर किसानों को मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।

धान खरीद के लिए 136 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। इस बार 17.55 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य है। किसानों को कोई असुविधान न हो इसके लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। किसान किसी भी असुविधा के लिए जारी नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।