Gonda Breaking : यूपी के गोंडा जिले में करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। साकेट में तार लगाते वक्त हादसा होने से युवक की जान चली गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पल भर में एक हंसता खेलता परिवार तबाह हो गया।
Gonda Breaking : प्लग में पंखे का तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घर में चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मेन स्विच से लाइन काट कर युवक को करंट से छुड़ाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में जहां कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।
Gonda Breaking: यूपी के गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव के मजरे झलहा के रहने वाले 43 वर्षीय राम रेखा वर्मा पुत्र राम औतार घर में विद्युत बोर्ड में बिना प्लग का तार साकेट से जोड़ रहे थे। इस दौरान एक तार प्लग में जुड़ गया। लेकिन दूसरा तार साकेट में न जुड़ कर वापस रामरेखा के सीने से लग गया। जिससे उनके सीने पर विद्युत करेंट चिपक गया। वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घर वालो की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। पड़ोसियों ने डायल 108 के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्रिका उत्तर प्रदेश, यूपी के सभी 75 जिलों की विश्वनीय खबरें आप तक पहुंचाता है। हमारे ग्राउंड रिपोर्टर्स सभी जिलों में ग्राउंड रियलिटी के साथ आप तक खबरें, तस्वीरें और वीडियो स्टोरीज पहुंचाते हैं। पत्रिका उत्तर प्रदेश की खबरों, वीडियो और वेब स्टोरीज को आप गूगल के साथ यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम के जरिए भी देख सकते हैं। पत्रिका यूपी परिवार फिलहाल 5M+ यानी 50 लाख लोगों से बड़ा हो गया है। इसमें लोग न सिर्फ खबरें पढ़ते हैं बल्कि वो अपनी बातें हम तक पहुंचाते हैं। अगर किसी खबर पर आपका कोई सुझाव है, कोई सलाह है या किसी विषय पर कोई उत्सुकता है, या आप पत्रिका उत्तर प्रदेश से अपनी कोई बात शेयर करना चाहते हैं तो पत्रिका यूपी डिजिटल हेड जनार्दन पांडेय की ऑफिशियल ई-मेल आईडी janardan.pandey@in.patrika.com पर भेज सकते हैं।