Gonda News : यूपी के गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में कम कर रहे। बेटे की मौत हो गई है। जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पल भर में एक हंसता खेलता परिवार के घर का दीपक बुझ गया। मां का रो रो कर बुरा हाल पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
Gonda News: आसमान से गिरी आफत ने पल भर में कोहराम मचा दिया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। खेत में कम कर रहे एक युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से घटनास्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके साथ काम कर रहा पिता गंभीर रूप से झुलस गया है। घर पर सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। पिता को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
Gonda News: यूपी के गोंडा जिले में आसमान से गिरी बिजली ने पल भर में घर का दीपक बुझा दिया। किशोर की मौत के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। किशोर की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। रोते-रोते वह बदहवास हो जाती है। होश में आने पर आने पर दहाड़ मारकर रोने लगती है। जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के जानकी नगर के केवलपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में कम कर रहे किशोर की मौत हो गयी।इस दुर्घटना में उसके पिता घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। रविवार की शाम पिता-पुत्र खेत में कम कर रहे थे। इसी दौरान बूंदा बांदी शुरु हो गयी। अचानक गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली आकाश बाबू मौर्य 15 वर्ष पर गिर गयी। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।वहीं साथ में उसके पिता निबरे 47 वर्ष पुत्र जोखू गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस अनहोनी को लेकर गांव का प्रत्येक व्यक्ति गमगीन नजर आ रहा है।