4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरा माटी मेरा देश गांव- गांव से आई मिट्टी लखनऊ से जाएगी दिल्ली, जानिए पूरा प्लान

मेरा माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम गोंडा में संपन्न हुआ। गांव- गांव से आई मिट्टी लखनऊ से दिल्ली जाएगी। जानिए इसका पूरा प्लान    

2 min read
Google source verification
img-20231026-wa0008.jpg

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम में कलश में इकट्ठा की गई मिट्टी मौजूद डीएम और महिलाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गांव-गांव से आई मिट्टी कलश में एकत्रित कर लखनऊ से दिल्ली भेजी जाएगी। शुक्रवार को यह कलश लखनऊ के लिए रवाना होगा। इस मिट्टी को अमृत वाटिका और अमृत स्मारक में स्थापित किया जाएगा।

गोंडा जिले के गांधी पार्क टाउन हॉल में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत वंदनोत्सव,अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी विकास खंडों और नगर पंचायतों से आई मिट्टी को कलश में एकत्रित किया गया। शुक्रवार को यह कलश लखनऊ रवाना होगा। जहां से इसे दिल्ली रवाना किया जाएगा। इस मौके पर एलबीएस डिग्री कॉलेज और बालिका इंटर कॉलेज के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। संस्कृति विभाग के कलाकार शेफाली पाण्डेय और बृज बिहारी मिश्रा ने देश भक्ति पर मनोरम गीतों का गायन किया गया।

सांसद बोले- प्रधानमंत्री की संकल्पना से गांव की मिट्टी दिल्ली जा रही

गोण्डा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि हम सभी को देश भावना के प्रति सचेत होना होगा। समाज और देश की कमियों को दूर करना होगा। प्रधानमंत्री की संकल्पना से आज देश के गांव- गांव से देश की मिट्टी दिल्ली जा रही है। उन्होंने सभी से कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने में हम सबको अपनी भूमिका निभानी होगी। आज भारत नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चंद्रयान 3 चांद पर उतर चुका है। परंतु अभी बहुत सी कमियां हैं। जिनको हम लोगों को दूर करना होगा। 75 साल की आजादी के सुख की वजह से ही आज अमृत काल मनाया जा रहा है। आजादी के पीछे बहुत से लोगों ने अपनी शहादत दी है। हम लोगों को एकता के साथ रहना होगा। हम सभी को छोटे-छोटे बदलाव करने होंगे। जिससे कि समाज और देश को अच्छा बना सके।

कार्यक्रम में मौजूद डीएम और सीडीओ तथा अन्य IMAGE CREDIT: Patrika original

जिले और देश की पहचान को आगे ले जाना: डीएम

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने भी कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायत से मिट्टी आई है। जो लखनऊ और उसके बाद दिल्ली जाएगी। इस अभियान को जिले के दूर से दूर के क्षेत्र तक पहुंचाया गया है। देश की मिट्टी में कई शहीदों का बलिदान हुआ है। हम लोगों को जिले और देश की पहचान को आगे ले जाना है।

Story Loader