गोंडा

Gonda News: गला व्यापारी के चालक से असलहे की नोक पर लाखों की लूट मचा हड़कंप जानिए पूरा मामला

यूपी के गोंडा में स्कार्पियो सवार बदमाशों ने गला व्यापारी के चालक की पिकअप को रोककर असलहा की नोक पर लाखों रुपए की लूट होने के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा कर जायाजा लिया।      

less than 1 minute read
Sep 16, 2023

गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफाबाद जंगल में देर रात पिकअप चालक से स्कार्पियो सवार असलहाधारी बदमाशो ने असलहे के नोक पर लाखों रुपया लूट लिया। लूट की रकम लेकर स्कार्पियो सवार बदमाश चालक को मारपीट रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। घटनास्थल का अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने छानबीन करने के बाद आवश्यक निर्देश दिए।

गोंडा शहर के थाना कोतवाली नगर के बड़गांव रानी बाजार निवासी अमर दीप अग्रवाल पुत्र गया प्रसाद ने मनकापुर पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के गरीबीपुरवा निवासी पिकअप ड्राइवर राजू यादव पुत्र सहदेव मेरे पिकअप पर गल्ला लापकर बभनान के व्यापारी शेष राम साहू को गल्ला देने के लिए गोण्डा से निकला था। रात्रि में करीब पौने दस बजे मेरे नम्बर पर फोन करके बताया कि मैं गल्ला बकाया पैसा लेकर वापस आ रहा था। अमवा जंगल के पास दो लोग स्कार्पियो गाड़ी से आकार मेरे गाड़ी के सामने गाडी लगाकर मेरी गाड़ी को रोक लिये। दोनो लोग मेरी गाडी के पास आए और एक ने मेरे ऊपर कट्टा तानकर तथा दूसरी तरफ से दूसरे लोग ने अंदर आकर व्यापारी द्वारा दिए गये 336200 रुपए लूट लिये।चालक को झापड़ मारकर गाली गुप्ता देते हुए स्कार्पियो से भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने मौका मुआयना किया। रातभर पुलिस सीओ नवीना शुक्ला के नेतृत्व में कोतवाल सुधीर कुमार सिंह, कोतवाल क्राइम अरूण राय आदि लोग मसकनवा, छपिया,बभनान आदि जगहो पर सीसी फुटेज के माध्यम से लुटेरो के सुराग लगाने में जुटी रही।

प्रभारी निरीक्षक बोले- घटना की हो रही छानबीन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि घटना संज्ञान में है। शिकायतकर्ता की तहरीर मिली है। मामले की जांच में पुलिस टीम लगी हुई है।

Published on:
16 Sept 2023 03:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर