गोंडा

Gonda News : युवक ने बातचीत के दौरान प्रधान की गोली मारकर कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला

गांव के बाहर चौराहे पर बैठे ग्राम प्रधान की गांव के ही एक युवक ने अवैध असलहे से मामूली बातचीत के बाद गोली मार दिया। ग्राम प्रधान वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़े। गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। सूचना गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।  

2 min read
May 25, 2023
अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़ परिजनों को समझाती पुलिस

एक ग्राम प्रधान की मामूली बहस के बाद दबंग ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। आनन-फानन में प्रधान को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कह रहे हैं। जिसको लेकर जिला अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गोंडा जिले के तरबगंज थाना के गांव परियाँवा भानपुर के ग्राम प्रधान भूपमणी शुक्ला 35 वर्ष की मामूली बहस के बाद चुनावी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घायल अवस्था में ग्राम प्रधान को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव के बाहर चौराहे पर बैठे ग्राम प्रधान युवक ने अचानक मारी गोली

तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत परियांवा के ग्रामप्रधान भूपमणि शुक्ला गाँव के बाहर भानपुर चौराहे पर बैठे हुए थे। एक युवक अवैध तमंचे लिए घूम रहा था। अचानक गोली मार दी। घटना से मौके पर हडकंप मच गया। आनन फानन में गम्भीर रूप से घायल प्रधान को पारिवारजन जिला अस्पाताल ले गये। जहा पर डाक्टरो ने ग्राम प्रधान को मृत घोषित कर दिया। आरोपित युवक भानपुर गाव का रहने वाला बताया जा रहा है।

मृतक ग्राम प्रधान की फाइल फोटो IMAGE CREDIT: Patrika original

अपर पुलिस अधीक्षक बोले- जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि तरबगंज थाना क्षेत्र के गांव परियाँवा भानपुर ग्राम प्रधान भूपमणी शुक्ला 40 वर्ष की गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घायल अवस्था में प्रधान को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घर के जो परिजन है। उनसे बातचीत की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी जो जानकारी मिली है उसमें कुछ पुरानी रंजिश और पंचायत चुनाव में दूसरे पक्ष के लोग कैंडिडेट रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गांव पर पुलिस तहकीकात कर रही है। परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा लिखा जा रहा है।

जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Published on:
25 May 2023 06:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर