गोंडा

Gonda News: पंचायत भवन की जमीन खाली करने गए राजस्व टीम के साथ मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Gonda News: गोंडा जिले में डीएम के आदेश पर पंचायत भवन की जमीन पर हुए अतिक्रमण को खाली करने पहुंची राजस्व टीम से कुछ ग्रामीणों पर मारपीट करने का आरोप है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।

2 min read
Jun 02, 2025
फोटो सोर्स पत्रिका कौड़िया थाना

Gonda News: गोंडा जिले के कौड़िया थाना के गांव लैबुडवा में भूमि पैमाइश करते समय गांव के ही कुछ लोगों ने पुलिस की उपस्थित में राजस्व कर्मचारियों को अपशब्द कहते हुए मारा पीटा। तथा अभिलेख फीता को छीन कर फेंक देने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत राजस्व कर्मचारियों ने पुलिस से की। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।

Gonda News: गोंडा जिले के कौड़िया थाना के ग्राम पंचायत लैबुडवा में तैनात क्षेत्रीय लेखपाल विवेक प्रजापति, राजस्व निरीक्षक देवीप्रसाद, क्षेत्रीय कानूनगो कौडिया तथा सहयोगी लेखपाल भीम प्रसाद वर्मा ने कौड़िया पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि लैबुडवा पंचायत भवन के प्रस्तावित भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत लोगों ने जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व व पुलिस टीम गठन कर सरकारी भूमि को खाली करने का निर्देश दिया। जिस पर राजस्व व पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर भूमि का सीमांकन कर रहे थे। तभी गांव के ही चंद्र कुमार, संजय कुमार व धीरेंद्र कुमार पहुंचकर राजस्व कर्मचारियों का कालर पकड़ कर अपशब्द कहते हुए मारा पीटा तथा अभिलेख व पीता छीन कर सरकारी कार्य में बाधा डालने व सरकारी भूमि पर पानी भर कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस से की।

थानाध्यक्ष बोले- आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि लैबुडवा में भूमि पैमाइश के दौरान गांव के कुछ लोगों द्वारा राजस्व कर्मचारियों को मारने पीटने की शिकायत पर सम्बन्धित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच व कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय भेजा गया है।

Published on:
02 Jun 2025 10:20 am
Also Read
View All

अगली खबर