
डीएम ने तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए लोगों से की अपील
Gonda News: योगी सरकार के निर्देश पर सशस्त्र बलों के समर्थन में कल पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसी क्रम में गोंडा जिले के सभी तहसील मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पीएससी के बैंड जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक और स्वयं सेबी संस्थाएं भाग लेंगी।
Gonda News: उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों पर 11 मई 2025 को पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी इसी क्रम में गोंडा जिले में के सभी तहसीलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में सशस्त्र बलों के समर्थन में आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन जिले के मुख्यालय पर तथा सभी तहसील मुख्यालयों पर किया जाएगा। यात्रा का प्रारंभ पूर्वाहन 8:30 बजे होगा। यात्रा का समापन गांधी पार्क में किया जाएगा।
इस यात्रा में विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसमें जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, इण्टरमीडिएट और डिग्री कालेज के छात्र/छात्राओं, सिविल डिफेंस के सदस्यगण, एनसीसी, एनएसएस के कैडेट्स, रेड क्रॉस, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, उद्योग व्यापार मण्डल और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्यगण, पूर्व सैनिक, मीडिया बन्धु और समाज के अन्य वर्ग शामिल होंगे।
पीएसी बैण्ड की उपस्थिति भी यात्रा में रहेगी। जो आयोजन को और भी खास बनाएगा। सभी प्रतिभागी गुरूनानक चौक पर प्रातः 8 बजे एकत्रित होंगे। यात्रा का समापन गांधी पार्क में होगा।
अपर जिलाधिकारी को जिला मुख्यालय पर इस तिरंगा यात्रा के आयोजन के लिए नामित किया गया है। तहसील मुख्यालयों पर यह कार्यक्रम संबंधित उप जिलाधिकारियों के निर्देशन में सम्पन्न किया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट तथा उप जिलाधिकारी तरबगंज, करनैलगंज और मनकापुर को जनप्रतिनिधियों को समय से आमंत्रित करने का जिम्मा सौंपा गया है। ताकि यह यात्रा सभी वर्गों की भागीदारी से सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सभी अधिकारियों और संस्थाओं से सहयोग की अपील की है। सभी को यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है।
Published on:
10 May 2025 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
