3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा में घाघरा नदी में नाव पलटी, करीब 22 डूबे, एक शिक्षक का शव निकाला गया

मामला गोंडा के उमरी बेगमगंज ऐली परसौली काफैजाबाद से पीएसी के गोताखोर बुलाए गए, तलाश जारीशव की पहचान, ऐली परसोली के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अध्यापक संदीप गुप्ता

less than 1 minute read
Google source verification
गोंडा में घाघरा नदी में नाव पलटी, करीब 22 डूबे, एक शिक्षक का शव निकाला गया

गोंडा में घाघरा नदी में नाव पलटी, करीब 22 डूबे, एक शिक्षक का शव निकाला गया

लखनऊ. गोंडा के उमरी बेगमगंज ऐली परसौली से एक बड़ी खबर। सरयू नदी में नाव पलटी। नाव में 22 लोग बैठे थे। मौके पर पुलिस और स्थानीय नागरिक मदद को पहुंचे। डूबे लोगों में से एक का शव निकाला गया है। नदी से जिसका शव निकाला गया है वह एक शिक्षक है। बाकी की तलाश जारी है। फैजाबाद से पीएसी के गोताखोर बुलाए गए हैं। मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

बताया जाता है कि अयोध्या के रूदौली थाना क्षेत्र से लोग नाव पर सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान घाट से कुछ दूर पहले नाव पलट गई। यह जगह उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एली परसौली घाट कहलाता है। आसपास के गांवों के लोगों ने यह देखा तो मौके पर भागे। कुछ ग्रामीणों ने नदी में उतर कर एक शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह एक शिक्षक का शव है। शिक्षक संदीप गुप्ता ऐली परसोली के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह प्रतिदिन फैजाबाद से विद्यालय पढ़ाने आते थे। घटना की सूचना पाकर डीएम-एसपी मौके पर पहुंच गए हैं।

मौके पर सीओ तरबगंज और फोर्स व पीएसी के गोताखोर पहुंच गए हैं। सभी की तलाश जारी है। घाट के किनारे भारी भीड़ जुटी हुई है। अधिकतर लोग रूदौली अयोध्या के बताए जा रहे हैं। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी है। बताया जाता है कि नाव पर 22 लोग सवार थे। लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Story Loader