गोंडा

Gonda : फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर असलहे से फायरिंग करती महिला, वीडियो हो रहा वायरल, जानिए ये कौन

Gonda : सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया यानी इंस्टाग्राम फेसबुक टि्वटर पर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल महिला अपने घर के पास ही बीच सड़क पर असलहे फायरिंग कर रही है। वीडियो में कई राउंड की फायरिंग दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। इसकी जांच शुरू कर दिया है।  

less than 1 minute read
Jun 18, 2023

गोंडा जिले के नवाबगंज नगरपालिका से चेयरमैन पद की प्रत्याशी रही एक महिला का बीच सड़क पर असलहे से फायरिंग करता वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में महिला के साथ एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दे रहा है। महिला असलहे से वीडियो में कई राउंड आसमानी फायरिंग करती नजर आ रही है।

गोंडा जिले के नवाबगंज नगर पालिका की रनर प्रत्याशी आकांक्षा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं यह वीडियो ट्वीटर हैंडिल पर भी ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नवाबगंज पुलिस को जांच कर कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी के आदेश के बाद नवाबगंज पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी हाल में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में नगरपालिका नवाबगंज से रनर प्रत्याशी आकांक्षा सिंह का बताया जा रहा है। यह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व अंजू सिंह की पुत्री हैं। उनके द्वारा असलहे से बीच सड़क पर फायरिंग की गई। इस वीडियो में एक युवक दिखाई दे रहा है। यह युवक उनके चाचा का लड़का बताया जा रहा है। एक अन्य वायरल वीडियो में विशाल सिंह भी एक असलहा कमर में लगाकर दूसरे असलहे से फायरिंग कर रहा है। वीडियो में जिस स्थान पर फायरिंग की जा रही है। वह उनके आवास के सामने है जिसके ठीक सामने डल्ले टेलर्स की दुकान है। यह दोनो वीडियो अब सोशल मीडिया और ट्विटर पर ट्रेडिंग हो रहा है।

प्रभारी निरीक्षक बोले- जांच की जा रही है

इस संबध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने कहा कि वीडियो कब का है। और कहां का है। इसकी जांच कराई जा रही है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

Published on:
18 Jun 2023 04:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर