Gonda: गोंडा जिले में न्यायालय के आदेश पर मौत के 16 महीने बाद एक युवक के शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता का आरोप था कि उसके बेटे की मौत दुर्घटना में नहीं हुई है। बल्कि उसकी हत्या की गई है। पिता ने इसके पीछे कुछ और कारण बताएं।
Gonda: यूपी के गोंडा जिले में मृतक के पिता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर मौत के 16 महीने बाद कब्र से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता का आरोप है कि उनके बेटे की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई थी। मृतक के पिता की शिकायत पर न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया था। जिस पर पुलिस ने प्रेमिका और उसके चाचा तथा पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
Gonda: यूपी के गोंडा जिले के खोड़ारे थाना के गांव मझवा खास के रहने वाले राम अजोर के बेटे पिंटू 25 वर्ष को उसके एक साथी ने सिद्धार्थ नगर बारात चलने के लिए अपने घर पर बुलाया। उसी दिन रात में उसके परिचित ने परिजनों को फोन से सूचना दिया। रास्ते में पिंटू की दुर्घटना हो गई है। जब तक परिजन घटनास्थल पर पहुंचते तब तक पिंटू को बभनजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। बेटे की मौत के बाद पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दिया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नही हुई। पिता ने मजबूर होकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर कहा कि उनके बेटे की दुर्घटना में मौत नहीं हुई है। बल्कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गई है। न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर खोडार पुलिस ने प्रेमिका और उसके चाचा तथा पिता के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे समय पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया था। पिता ने बेटे का पोस्टमार्टम करने के लिए न्यायालय पर अर्जी लगाई। कोर्ट के आदेश पर 16 महीने बाद मृतक पिंटू का शव कब्र से बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार के साथ थाने की फोर्स मौजूद रही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया की कोर्ट के आदेश पर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।