
नौशाद अहमद अंसारी ग्राम पंचायत अधिकारी
एक ग्राम पंचायत अधिकारी ने ऑडियो और वीडियो वायरल कर जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे और भाई पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए उनके धमकी का ऑडियो और खुद का वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने डीएम और सीडीओ को पत्र देकर ग्राम पंचायत से स्थानांतरण किए जाने की मांग किया है।
यूपी के गोंडा जिले के झंझरी विकासखंड की ग्राम पंचायत भगहर बुलंद में तैनात नौशाद अहमद अंसारी ग्राम पंचायत अधिकारी ने सीडीओ और डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष की सगी बहन भगहर ग्राम पंचायत में 2021 में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में चुनाव हार गई थी। ऐसे में उनके लोग ग्राम पंचायत में काम न करने का दबाव डालते हैं। विकास काम ना रोकने पर अध्यक्ष के भाई ने जान से मारने की धमकी दिया है। अध्यक्ष के बेटे ने स्कॉर्पियो से हमें कुचलने का प्रयास किया। अभी वह नई स्कॉर्पियो लाए हैं। जिसमें नंबर भी नहीं पड़ा है। पत्र में आगे कहा गया है कि ऐसी स्थिति में मेरे जान का खतरा बना हुआ है। मैं एक अल्पसंख्यक व्यक्ति हूं। मुझे भी मान मर्यादा और सुरक्षित जीवन जीने का हक है।
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में हो रही बातचीत के अंश
सोशल मीडिया पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने एक ऑडियो वायरल किया है। जिसमें एक व्यक्ति कह रहा है कि मैं जिला पंचायत अध्यक्ष का छोटा भाई बोल रहा हूं। इधर से ग्राम पंचायत अधिकारी कह रहे हैं, कि राधे श्याम भाई बोल रहे हैं। उधर से जवाब आता है। मैंने आपसे कहा था। कि कुछ सोखता मेरा भी बनवा दीजिए। इधर से जवाब जाता है कि हमने आपसे दो-चार नाम देने के लिए कहा था। आपने दिया ही नहीं उधर से जवाब आया कि हमें दो-चार नहीं बनवाना है। 10 से 20 करना है। ग्राम पंचायत अधिकारी ने कहा कि यह भारत सरकार की योजना है। ओडीएफ गांव में इसकी लिमिटेड संख्या है। यह ग्राम पंचायत की स्कीम नहीं है। इसमें हम अपने मन से कुछ नहीं कर सकते हैं। उधर से जवाब आता है, कि सेक्रेटरी साहब एक बात जान लीजिए। भगहर बुलंद में आप काम ना करिए। हम दो चार लेकर क्या करेंगे। हमारे 10 से 20 लोग हैं। सेक्रेटरी ने कहा उसमें 34 की संख्या है। उसमें हम घटा बढा नहीं सकते हैं। गांव पंचायत के स्कीम में हमें घटाने बढाने का पावर है। उधर से कह रहे हैं कि इसको आप बंद करवा दीजिए। सेक्रेटरी जवाब देता है कि यह भारत सरकार की स्कीम है। डीएम साहब का दबाव है। मेरे बंद करने से नहीं बंद होगा। फिर उधर से जवाब आता है, कि आप अपना ट्रांसफर कर लें। अन्यथा बाद में हमसे मत कुछ कहिएगा। सेक्रेटरी ने कहा कि हमने अपने स्थानांतरण के लिए पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि हम डिस्टर्ब नहीं कर रहे हैं। अपना ट्रांसफर करा लीजिए नहीं तो आप डिस्टर्ब हो जाएंगे। वहां जितने भी सेक्रेटरी आए सभी ने अपना ट्रांसफर करा लिया। आप भी करा लीजिए। आप हमारे गांव में आए हैं। गली-गली सोख्ता खुदवा रहे हैं। सेक्रेटरी ने जवाब दिया हम तो सरकारी कर्मचारी हैं। भारत सरकार की स्कीम है। उसके तहत काम हो रहा है। फिर उधर से कहा जा रहा है, कि भारत सरकार यहां थोड़े काम करने आती है। जब सेक्रेटरी ने पूछा कि आप कितना चाहते हैं। तो उधर से जवाब आया कि मेरा 25 कर दीजिए पांच प्रधान का कर दीजिए। फिर सेक्रेटरी ने कहा कि आप प्रधान से बात कर लीजिए। उधर से जवाब आया हम किसी से बात नहीं करेंगे। हम सिर्फ दो बात कहते हैं। या तो अपना ट्रांसफर कर ले। नहीं तो आपको वहां से कोई भेजने नहीं आएगा।
ग्राम पंचायत अधिकारी ने वायरल वीडियो में कहा क्लस्टर चेंज करने के लिए डीएम सीडीओ को दिया पत्र
ग्राम पंचायत अधिकारी अपने वायरल वीडियो में कह रहे हैं, कि हमारी तैनाती ग्राम पंचायत भगहर बुलंद में है। भगहर बुलंद की प्रधान नरसिंह शुक्ला की पत्नी गीता देवी है। इन्होंने 2021 के चुनाव में घनश्याम मिश्र की सगी बहन को चुनाव हार दिया था। इस कारण लगभग ढाई साल हो गया वह विकास कार्य में बाधा डालते रहे हैं। जब भगहर बुलंद ओडीएफ ग्राम पंचायत घोषित हुआ। तब डीएम के निर्देश पर ओडीएफ का काम शुरू कराया गया। तब उनके भाई राधेश्याम मिश्र ने फोन कर काम रोकने, और जान से मारने की धमकी दिया। यदि आप काम नहीं रोकेंगे तो आपको उठाने वाला कोई नहीं मिलेगा। हमने अपना क्लस्टर चेंज करने के लिए डीएम सीडीओ और डीपीआरओ को पत्र दिया है। हमारा स्थानांतरण कर दिया जाए। ताकि हमारे जान माल की सुरक्षा हो सके। उसे दिन पहले उनके बेटे ने अपने सफेद स्कॉर्पियो से मुझे कुचलने का प्रयास किया। उनकी मांग है कि वहां कोई काम ना किया जाए। वहां के खाते में 48 लख रुपए जमा है। लेकिन कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। ढाई वर्ष बीत गए।
जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष बोले- सारे आरोप निराधार
जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी जिस दिन की घटना बता रहे हैं। उसे दिन मेरा बेटा वैष्णो देवी गया था। वहां से शाम को करीब 7 बजे के आसपास लौटा है। भाई के सवाल पर कहां कि भाई से मेरा बहुत कुछ लेना-देना नहीं है। अंकित नाम के कुछ लोग और हैं। वह भी गाड़ी रखे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी ने मुझे फोन करके बताया कि वह परिवार रजिस्टर की नकल मांग रहे थे। जब हमने पूछा कि वह कौन है। तो उन्होंने कहा कि लोगों ने बताया कि अंकित है। ग्राम पंचायत अधिकारी 4 बजे की घटना बता रहे हैं। जबकि मेरा बेटा शाम को 7 बजे वैष्णो देवी से लौटा है। सारे आरोप निराधार हैं।
Published on:
29 Sept 2023 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
