22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर बृजभूषण सिंह के बयान से मचा सियासी ‘तूफान’, यूपी में हो रहे प्रर्दशन पर कही ये बात

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भारत में शिया समुदाय द्वारा किए जा रहे मातम और प्रदर्शनों पर बयान दिया है।

2 min read
Google source verification

गोंडा

image

Anuj Singh

Mar 05, 2026

brijbhushan sharan singh can become kingmaker in political battle of up lucknow news

यूपी के राजनीतिक रण में ‘किंगमेकर’ बन सकते हैं बृजभूषण शरण सिंह Source- FB

Ayatollah Ali Khamenei Death Brijbhushan Singh Statement Iran Israel War: कैसरगंज से भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद भारत में चल रहे मातम और प्रदर्शनों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं से अलग रुख अपनाते हुए शिया समुदाय की भावनाओं का पूरा समर्थन किया। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस घटना से पूरा हिंदुस्तान गम में है। जो लोग मातम मना रहे हैं, उनका दुख बिल्कुल जायज है। उन्होंने साफ कहा कि ईरान में जिनकी हत्या हुई है, उनके धर्म और समुदाय के लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

दुख और आक्रोश स्वाभाविक

पूर्व सांसद ने कहा कि उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए जहां-जहां भी शिया समुदाय के लोग रहते हैं, वे अपना दुख और आक्रोश प्रकट कर रहे हैं। यह उनकी स्वाभाविक भावना है। वे यही चाहते हैं कि यह हिंसा जल्द से जल्द बंद हो जानी चाहिए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि किसी की मौत या हत्या से पूरे समुदाय को बहुत दर्द होता है। ऐसे में लोगों द्वारा शोक मनाना और प्रदर्शन करना गलत नहीं है।

युद्ध किसी के लिए भी अच्छा नहीं

बृजभूषण शरण सिंह ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी हालत में किसी के लिए अच्छा नहीं होता। उन्होंने कहा कि उनके होश-हवास में यह पहली बार है जब इतने सारे देश एक साथ युद्ध में उलझे दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं और हमलों से न सिर्फ वे खुद चिंतित हैं, बल्कि पूरा भारत और भारतीय सरकार भी बहुत चिंतित है।

पूरी दुनिया को हो रहा है नुकसान

पूर्व सांसद ने कहा कि जारी हिंसा और युद्ध से पूरी दुनिया को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेल जगत बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शेयर मार्केट गिर रहा है। कई देशों की अर्थव्यवस्था को भारी झटका लग रहा है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध की वजह से आम लोगों की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है। महंगाई बढ़ रही है और व्यापार ठप पड़ रहा है।

बातचीत से निकालें समाधान

बृजभूषण शरण सिंह ने अंत में जोर देकर कहा कि भारत और हम सभी यही चाहते हैं कि यह युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो। उन्होंने अपील की कि सभी देश हिंसा छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाएं। उन्होंने कहा कि समस्या का हल बातचीत से ही निकल सकता है। युद्ध से कभी कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता। पूरी दुनिया को शांति की जरूरत है।