25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिर के पुजारी को सोते वक्त मारी गोली, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भर्ती

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पुजारी पर सोते वक्त हमला किया गया है। राम जानकी मंदिर पुजारी सम्राट दास को शनिवार देर रात गोली मारी गई है। यह घटना इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा की है।

2 min read
Google source verification
मंदिर के पुजारी को सोते वक्त मारी गोली, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भर्ती

मंदिर के पुजारी को सोते वक्त मारी गोली, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भर्ती

गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पुजारी पर सोते वक्त हमला किया गया है। राम जानकी मंदिर पुजारी सम्राट दास को शनिवार देर रात गोली मारी गई है। यह घटना इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा की है। डॉक्टरों ने घायल स्थिति में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। यहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। दरअसल, बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी को गोली मारी है। जमीन विवाद को लेकर उन पर हमला हुआ है। इससे पहले भी उन पर जमीन विवाद को लेकर हमले हो चुके हैं।

जमीन पर भू माफियाओं की नजर

मंदिर की जमीन पर भू माफियाओं की नजर है। इसी जमीन को लेकर अक्सर महंत और उन्हें गोली मारने वाले आरोपियों के बीच विवाद था। पहले भी उन पर हमले किए गए हैं। प्रधान अमर सिंह समेत कई लोगों पर महंत ने हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस के आलाधिकारी मामले की कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी गई है।

बागपत में भी साधु पर हमला

गोंडा से पहले बागपत में एक साधु पर हमला किया गया। यहां यमुना नदी से साधु का शव मिलने से शनिवार को सनसनी फैल गई। साधु के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, मगर साधु की पहचान नहीं हो पाई।

ये भी पढ़ें: बेटियों की पढ़ाई की अब नहीं होगी चिंता, इस सरकारी योजना में बेटी को हर साल मिलेगी स्कॉलरशिप

ये भी पढ़ें: महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, फल से भी ज्यादा महंगी हुई सब्जी

ये भी पढ़ें: क्लास 9 से 12 तक के स्कूल खोलने के आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई भी रहेगी जारी