गोंडा जिले में पहली बार दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के माध्यम से श्रीमद् भागवत सात दिवसीय कथा आज से प्रारंभ होने से पहले भव्य मंगल कलश यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
शहर के पुरानी हनुमानगढ़ी रामलीला मैदान से पीले रंग की साड़ी पहनकर भारी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हुई। आशुतोष महाराज के शिष्य पंडित ने विधि विधान से मंत्र उच्चारण करके उनके चित्र पर फूल माला अर्पित करके सौभाग्यवती महिलाएं बच्चे ने कलश उठाया। डीजे के साथ भक्ति गाने जय श्रीराम के नारे लगते हुए हाथ में केसरिया रंग के झंडा रथ पर आशुतोष महाराज का चित्र रखा गया वही भाजपा के पूर्व सांसद केतकी सिंह उनके साथ वंदना गुप्ता सभासद व पहुंच कर भव्य मंगल कलश यात्रा में शामिल हुई। पुराने हनुमानगढ़ी से होते हुए पीपल चौराहा गुड्डू मल चौराहा होते हुए गुरुनानक चौराहा बड़गांव पुलिस चौकी से कार्यक्रम स्थल पर विधि विधान पूजा आरती के बाद संपन्न हुआ। मंगल कलश यात्रा में श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान रामकरण मिश्रा संतोष मिश्रा पहलाद मिश्रा संतोष जायसवाल अजय जयसवाल जमुना प्रसाद मिश्रा रंजीत बाबा कश्यप अपनी टीम के साथ जलपान की व्यवस्था कराई। कथा के आयोजक स्वामी अर्जुन आनंद कार्यक्रम के प्रभारी कमल महात्मा यशवीर महात्मा राम स्वामी महिलाओं की टीम में रितु जायसवाल विद्यावती मिश्रा श्रीमती किरण मिश्रा श्रीमती हरकेश सिंह श्रीमती शशि जायसवाल श्रीमती सरोज जायसवाल वही युवा परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष रितु जायसवाल अन्य सेवादार भाई बहने मौजूद रहे।
वेद पाठी शंख बजाते मंत्र उच्चारण करते हुए मंगल कलश यात्रा मे बहने बच्चे महिलाएं भक्तगण काफी उत्साहित दिखे । कलश यात्रा पूरे शहर भ्रमण करते हुए पीपल चौराहा होते हुए गुरुनानक चौराहा बड़गांव होते हुए कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भागवत महात्म्य, वराह अवतार, कथा भक्त उत्सव, श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक ज्योति जागृति संस्थान के आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी अर्जुन आनंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कि रविवार 9 अक्टूबर से श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा शुभारंभ होने जा रहा है। इसी संदर्भ में शहर रामलीला ग्राउंड पुराने हनुमानगढ़ी से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें माताओं ने कलश को धारण करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आध्यात्मिक संदेश प्रदान किया। कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व सांसद केतकी सिंह ने किया।