15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा से भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह के सिर सजा ताज

गोंडा से भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह से सिर पर ताज सजा है। यहां से कीर्तिवर्धन सिंह ने 507276 वोटों के साथ रिकार्ड तोड़ जीत हासिल की

less than 1 minute read
Google source verification
kirtivardhan singh

गोंडा से भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह के सिर सजा ताज

गोंडा. गोंडा से भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह से सिर पर ताज सजा है। यहां से कीर्तिवर्धन सिंह ने 507276 वोटों के साथ रिकार्ड तोड़ जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर सपा के विनोद कुमार रहे। उन्हें 341179 वोट मिले। कांग्रेस से कृृष्णा पटेल को 25646 वोट मिले।

2014 में भी भाजपा की लहर

2014 के चुनावों में कीर्तिवर्धन सिंह ने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी।मानकपुर जागीर का हिस्सा होने की वजह से लोग उन्हें राजा भैया के नाम से पुकारते हैं। कीर्तिवर्धन सिंह पहले सपा से 12वीं और 14वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने रह चुके हैं। 2014 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की। वे 14 अगस्‍त, 2014 से 30 अप्रैल, 2015 तक प्राक्‍कलन समिति के सदस्‍य रहे। 1 सितम्‍बर, 2014 से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन संबंधी स्‍थायी समिति, पदामर्शदात्री समिति, रक्षा मंत्रालय के सदस्‍य हैं। 19 अक्तूबर 2016 से 31 अगस्त 2018 तक रसायन और उर्वरक संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे। इसके बाद 1 सितम्बर, 2018 से वे वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति के सदस्य हैं।

2014 में गोंडा लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 17लाख 10हजार 825 थी। उस वक्त 15 उम्मीदवार इस सीट से चुनावी मैदान में थे। कीर्तिवर्धन सिंह ने 3 लाख 59 हजार 639 वोट हासिल करके जीत प्राप्त की थी. वहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नंदिता शुक्ला के खाते में 19 लाख 9 हजार 227 वोट आए थे। नके बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार अकबर अहमद डुम्पी ने 11 लाख 6 हजार 51 वोट प्राप्त किए और अंत में कांग्रेस के उम्मीदवार बेनी प्रसाद वर्मा ने 10 लाख 2 हजार 254 वोट प्राप्त किए।

ये भी पढ़ें:राहुल ने कुबूल की अमेठी से अपनी हार, स्मृति ईरानी को दी बधाई