गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कार्यकर्ता सम्मेलन संबोधित किया।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने शराबबंदी को लेकर बड़ा ऐलान किया।
गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम छुट्टा जानवर, शराबबंदी किसानों की बिजली बिल माफ को लेकर सड़क से सदन तक विरोध करेंगे।
अखिलेश नहीं मानते संविधान
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की शूद्र वाले बयान पर कहा, मुझे तो नही लगता कि अखिलेश शूद्र है। वह पहले इंसान है। इसका मतलब वह संविधान को नही मानते है। बाबा साहब अम्बेडकर ने संविधान में कही शूद्र शब्द का जिक्र नही किया है। कैसे वह अपने को शूद्र कह रहे है। जब ये लोग सत्ता पर रहते है। तब ये लोग अपने को शूद्र नहीं बताते है। रामायण की चौपाई भी नहीं पढ़ते हैं। सत्ता से बाहर आकर अनर्गल बयानबाजी करते है।
राम कृष्ण की धरती पर शराब बंद होनी चाहिए
गोंडा के गौरासिंहपुर गांव में ओमप्रकाश राजभर ने मंच से कहा कि राम कृष्ण की धरती पर भी शराब बन्द होना चाहिए। योगी बाबा आप तो महात्मा है। शराब तो पीते नहीं है। उन्होंने कहा कि फिर दूसरे को क्यों पिलाते है। शराब बिहार में बंद हो सकती है। उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं बंद हो सकती हैं। यूपी में शराब बंद होना चाहिए। इस बात की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे।