9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हत्यारोपी रेल कर्मचारी होने के कारण ट्रेन के सहारे भागने की संभावना : अपर पुलिस महानिदेशक

गोंडा कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गुरदयाल में बुधवार को हुए तिहरे हत्याकांड में शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। तथा पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के लिए किए जा रहे प्रयासों की गहन समीक्षा कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी द्वारा घोषित किए गए 50 हजार के इनाम को बढ़ाकर एक लाख कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
हत्यारोपी रेल कर्मचारी होने के कारण ट्रेन के सहारे भागने की संभावना : अपर पुलिस महानिदेशक

हत्यारोपी रेल कर्मचारी होने के कारण ट्रेन के सहारे भागने की संभावना : अपर पुलिस महानिदेशक

बताते चलें कि तिहरे हत्याकांड के अभियुक्त अशोक पुत्र रामहेत मूलत उन्नाव जनपद के थाना बीघापुर के गांव धानी खेड़ा का रहने वाला है। अपर पुलिस महानिदेशक अखिलेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते बताया की उस दिन जैसे ही घटना की सूचना मिली सभी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। यह बात स्पष्ट हो गई थी। कि अशोक कुमार नाम के व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग की बात सामने आई थी। वह जबरन उससे शादी करना चाहता था। जबकि उनके माता-पिता कहीं अन्य शादी करना चाहते थे। इसलिए वह इतना पगला गया था। कि उसने घटना को अंजाम दिया। जैसा की विदित है कि वह रेलवे में गैंगमैन के रूप में काम कर रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें गठित कर दी गई है। डीआईजी ने अपने स्तर से 50 हजार का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को हमने गिरफ्तारी के लिए किए जा रहे प्रयास की समीक्षा की है। तथा इनाम बढ़ाकर एक का लाख कर दिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे देश में सूचना व फोटो प्रसारित किया जा रहा है। इस बात की प्रबल संभावना है कि वह रेलवे में काम करता था। इसका उपयोग कर कहीं दूर चला ना जाए। उम्मीद है कि मुझे जल्द ही इसमें सार्थक नतीजे प्राप्त होंगे।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग