28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल ट्रैक पर बड़ा हादसा, फिटिंग खुलने से 7 रेलकर्मी घायल, दो की हालत गंभीर

गोंडा-गोरखपुर रेल ट्रैक पर बड़ा हादसा हो गया। इसमें 7 रेल कर्मी घायल हो गए। जिससे हड़कंप मच गया। जानते हैं, यह सब कुछ कैसे हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
रेल ट्रैक पर हादसा की बात जांच करते अधिकारी

रेल ट्रैक पर हादसा की बात जांच करते अधिकारी

गोंडा- गोरखपुर रेल प्रखंड पर ट्रैक के मरम्मत का कार्य चल रहा था। मरम्मत के दौरान लाइन की फिटिंग खुलने से 7 रेल कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें आनंन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

गोंडा जिले के मोतीगंज और बरुआ चक स्टेशनों के बीच रेल प्रखंड पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। कर्मचारी रेल पटरी को काटकर उसे जोड़ रहे थे। इसी दौरान पटरी को उठाते समय वह फिसल गई। जिससे उसकी सारी फिटिंग खुल गयी। फिटिंग खुलने से काम में जुटे कर्मचारी ट्रैक की चपेट में आ गए। इस हादसे में गैंगमैन और ट्रैकमैन रामजी वर्मा, रुपेश, रविशंकर गुप्ता, रोहित रंजन, रवीन्द्र कुमार, रामकिशोर व मेट दिनेश कुमार घायल हो गये। सभी को तत्काल मोतीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया। घायल रेल कर्मियों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मण्डल रेल प्रबधक के पीआरओ महेश कुमार ने बताया कि रेल कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी मिली है। घटना की जानकारी की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कारवाई की जायेगी।