
बारिश की सांकेतिक फोटो
Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। कड़ाके की ठंड और जबरदस्त कोहरा के कारण पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित करीब 23 जिलों में गलन बढ़ गई है। हल्की धूप निकली लेकिन वह भी ना के बराबर थी। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में कल बारिश का अनुमान जारी किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी तो कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसका असर उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में आज रात से दिखने की संभावना है। गोंडा, बहराइच सहित आसपास के जिलों में शाम ढलते ही गलन बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। श्रावस्ती जिले में दो दिन हो गए सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। तराई क्षेत्र होने के कारण घना कोहरा ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। दिन के समय में भी कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश का फतेहपुर जिला सबसे ठंडा रहा यहां पर न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। फतेहपुर के बाद गाजीपुर दूसरे नम्बर पर सबसे सर्द रहा जहां अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच में अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम 10.4 डिग्री रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा का व्यापक असर देखा जा रहा है। तराई क्षेत्र के जिले श्रावस्ती, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी सहित आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से लेकर 200 मीटर तक रही।
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत , महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मऊ, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ और बलिया ,सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर और गाजियाबाद ,हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Published on:
15 Jan 2025 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
