
फोटो सोर्स वायरल वीडियो
गोंडा मेडिकल कॉलेज से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अर्थों वार्ड में चूहों का आतंक देखने को मिला। जहां ऑक्सीजन पाइप से लेकर मरीजों के बेड तक चूहे घूमते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के अर्थों वार्ड की हालत इन दिनों सवालों के घेरे में है। यहां मरीजों के इलाज के लिए बने वार्ड में चूहों का खुलेआम घूमना न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। बल्कि मरीजों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है। कि चूहे ऑक्सीजन पाइप, बेड और वार्ड के अन्य हिस्सों में बेखौफ घूम रहे हैं।
इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। डीएम की नाराजगी के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रिंसिपल का कहना है कि वीडियो सामने आने के तुरंत बाद वार्डों में दवा का छिड़काव कराया गया है। ताकि चूहों और अन्य कीटों से निजात मिल सके।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन का यह भी कहना है कि वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन बाहर से खाना लेकर आते हैं। जिससे खाने-पीने का सामान वार्ड में पड़ा रहता है। इसी वजह से चूहे वार्ड की ओर आकर्षित हो जाते हैं। हालांकि, इस तर्क को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, कि क्या सिर्फ परिजनों पर जिम्मेदारी डालकर अस्पताल प्रबंधन अपनी जवाबदेही से बच सकता है।
फिलहाल, पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। और यह देखा जाएगा कि लापरवाही किस स्तर पर हुई है। यदि जांच में दोषी पाए गए। तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात भी कही जा रही है। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।
Updated on:
14 Jan 2026 11:36 am
Published on:
14 Jan 2026 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
