26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिन्हें घरवालों ने नकारा, उनके साथ एसपी ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

एसपी लल्लन सिंह ने अपने दलबल के साथ पहुंचकर वृद्धों को मिठाई और उपहार बांटे...

2 min read
Google source verification
SP Lallan Singh celebrate deepavali in Old age home

जिन्हें घरवालों ने नकारा, उसके साथ एसपी ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

गोण्डा. समाज कल्याण विभाग के वृद्धा आश्रम में पहुचकर पुलिस अधीक्षक ने निराश्रित वृद्धों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। एसपी लल्लन सिंह ने अपने दलबल के साथ पहुंचकर वृद्धों को मिठाई और उपहार बांटे। एसपी ने वृद्धों से कुशलक्षेम पूछा और घंटो साथ बैठकर उनके दर्द को साझा किया। एसपी ने उनके साथ दीपक जलाए, फुलझड़ी जलाई और हल्के पटाखे दगाए। खुद वृद्ध जनों ने भी फुलझड़ी जलईं। इससे पहले वृद्धा आश्रम में एक संस्था द्वारा रंगोली सजाई गई और उन्हें मिठाई खिलाकर दीपावली मनाई।

सभी यहां आकर मनाते हैं त्योहार

आश्रम के प्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि अधिकारी और समाजसेवी को बुलाकर इन लोगों के साथ त्योहार मनाया जाता है। सामाजिक संस्था के लोग और अधिकारी यहां आकर इनके साथ त्योहार मनाते हैं। समाजसेवी उर्मिला ने बताया कि हम लोग यहां आकर इन्हीं लोगों के बीच त्योहार मनाते हैं। नाच गाना इन्हीं के बीच करते हैं। कुछ लोग यहीं आकर अपना जन्मदिन भी इन्हीं के बीच मनाते हैं। वृद्धा आश्रम में रह रही कुसुम ने बताया कि यहां किसी तरह की कोई कमी नहीं होती। हम लोग खुश हैं। त्योहार भी हंसी खुशी से मनाते हैं। त्योहारों के दिन भी हम लोगों को घरवालों की याद नहीं आती।


समाज कल्याण विभाग की देखरेख में चलता है आश्रम

वृद्धा आश्रम आवासीय है। यहां निराश्रित वृद्ध महिला और पुरुष रहते हैं। जिन्हें मुफ्त में खाना, रहना, कपड़ा, दवा सबकुछ समाजकल्याण की तरफ से निःशुल्क है। विभाग का एक अधिकारी और कई कर्मचारी यहां नियुक्त हैं। कुल 72 वृद्ध समय आश्रम में है जिनमे एक दर्जन महिलाएं भी है महिला पुरुष के लिये अलग अलग आवासीय व्यवस्था है।


समय-समय पर सामाजिक संस्था भी करती सहयोग

इस सरकारी वृद्धा आश्रम में समय-समय पर सामाजिक और समाजसेवी संस्थाएं वृद्ध जनों को ऊनी, गर्म कपड़े, कम्बल, स्वेटर, साल समेत कई उपहार में देते हैं। जिला प्रशासन समय समय पर निरीक्षण कर जरुरतो को पूरा करता है। वहीं वृद्धजनों के स्वास्थ्य चेकप के लिये जिला अस्पताल के डाक्टर यहां आकर चेकप कर देखभाल करते हैं।