गोंडा

Gonda : गोंडा में आतंकी ने सफीउल्लाह के नाम से खरीदा था प्लाट, फिर नाम बदलकर बन गया सद्दाम शेख

Gonda Saddam Sheikh wife Big disclosure, यूपी के गोंडा जिले में आतंकी सद्दाम शेख जब 18 साल पहले आया था। तब उसका नाम सफीउल्लाह था। गोंडा में उसने सफीउल्लाह के नाम से एक प्लाट भी खरीदा था। बाद में नाम बदलकर वह सद्दाम शेख बन गया।    

3 min read
Jul 15, 2023
A

Gonda Saddam Sheikh wife Big disclosure : यूपी एटीएस ने गोंडा से जिस आतंकी को गिरफ्तार किया है। जब वह गोंडा आया था तब उसका नाम सद्दाम शेख नहीं था। उसने अपने पहले वाले नाम से गोंडा में एक जमीन खरीदा। जब उसे डीएल बनवाना हुआ। तब उसने एक स्कूल से मार्कशीट बनवाकर डीएल बनवाया। हालांकि जिस स्कूल से मार्कशीट बनी वह स्कूल अब उसे फर्जी बता रहा है।

UP ATS ने जिस आतंकी सद्दाम शेख को गिरफ्तार किया है। आतंकवादी उसकी पत्नी रुबीना ने बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है। पत्नी रुबीना ने बताया कि 2005 में सद्दाम शेख सफीउल्लाह के नाम से आया था। और 2008 में सफीउल्लाह के नाम से एक जमीन का बैनामा भी कराया था। सद्दाम शेख ने 2010 में हमसे शादी की थी। गांव के लोगों ने ही मेरी शादी कराई थी। बिना यहां पढ़ाई किए सद्दाम शेख ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर आठवीं की मार्कशीट भी बनवाई थी। सद्दाम शेख ने अपने आधार कार्ड में अपने पिता का नाम मुंशी मियां बताया है। लेकिन मुंशी मियां यहां कोई नहीं है। सद्दाम शेख की पत्नी रुबीना ने सवाल उठाते हुए बताया कि जब सद्दाम शेख यहां आए थे। तो बता रहे थे कि हमारे माता - पिता नहीं है। हम अकेले हैं। तो फिर उनके पिता मुंशी मियां कैसे हो गए। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि मेरे यहां सद्दाम शेख ने कोई पढ़ाई नहीं की है। वह जो मार्कशीट लगा रहा है। वह पूरी तरीके से फर्जी है। हमने अपने यहां सारे अभिलेख देख लिए हैं। मेरे यहां से सद्दाम शेख ने पढ़ाई नहीं की है। सद्दाम शेख की पत्नी रुबीना ने कहा है कि सरकार को जांच करके कार्रवाई करना चाहिए। क्योंकि उन्होंने हमारे साथ और देश के साथ गद्दारी की है। रुबीना सिलाई का काम करके किसी तरीके से अपने परिवार का जीवन यापन कर रही है। रुबीना के 3 बच्चे है। जो घर के पास में ही स्थिति मदरसे और प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं।

सद्दाम देखने में बहुत सरल पर अंदर से था कपटी

जब करनपुरवा में स्थित मदरसे में काम करने वाले तुराब अली से बात की गई तो उसने बताया कि लालापुरवा के रहने वाला राकेश गुप्ता 2005 में सद्दाम शेख को गोंडा लेकर आया था। यह मस्जिद में नमाज पढ़ने आता था। जिससे हम लोगों की मुलाकात हुई थी। बाद में हम लोगों ने इसके व्यवहार को देखा तो अच्छा था। हम लोगों ने जमीन दिलवा दिया। हम लोगों ने ही इसकी बिरादरी की लड़की से शादी भी करवा दी। यह 20 साल की उम्र में गोंडा आया था। सद्दाम शेख के बच्चे मदरसे में 2 साल से पढ़ते हैं। सरकार को इसमें निष्पक्ष रुप से जांच करना चाहिए। अगर वह दोषी है तो उनके ऊपर कार्रवाई होना चाहिए।

प्राचार्य बोले- सद्दाम ने यहां नहीं की पढ़ाई मार्कशीट फर्जी

जिस विद्यालय की मार्कशीट लगाया उस विद्यालय यानी लॉर्ड बुद्ध गौतम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल शुक्ला ने बताया कि सद्दाम शेख ने हमारे यहां कोई पढ़ाई नहीं की है। वह हमारे यहां कक्षा आठ नहीं पड़ा है। क्योंकि हमारे विद्यालय की मान्यता 2010 में हुई है। वह 2010 के पहले की मार्कशीट लगा रहा है। हमने अपने यहां के सारे अभिलेख चेक कर लिए हैं। मेरे यहां सद्दाम शेख ने नहीं पढा है। जो मार्कशीट वह लगा रहा है। वह पूरी तरीके से फर्जी है। इसकी जांच होनी चाहिए।

20 साल की उम्र में आतंकी गोंडा आया

20 साल की उम्र में गोंडा आया सफीउल्लाह कब सद्दाम शेख बन गया यह गोंडा की सुरक्षा एजेंसियों को नहीं पता चला। कई सालों तक गोंडा में रहते हुए आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा। UP ATS ने गिरफ्तार किया तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ कि गोंडा में रहने वाला सद्दाम शेख (सफीउल्लाह) आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। 2005 में सफीउल्लाह के नाम से गोंडा आया था। 2008 में सफीउल्लाह के नाम से 5 बिस्वा जमीन का बैनामा भी कराया था। जमीन बैनामा कराने के बाद फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाकर सद्दाम शेख बन गया। अपने आप को मुंशी मियां का पुत्र बताने लगा। लेकिन मुंशी मियां नाम का कोई व्यक्ति करनपुर और पठानपुरवा गांव में नहीं रहता है। अब सवाल यह उठता है कि गोंडा के खुफिया विभाग पर कि गोंडा के खुफिया विभाग को क्यों नहीं पता चला कि कोई बाहर से आकर गोंडा में रह रहा है। और धीरे - धीरे फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाकर यहां का निवासी हो जा रहा है। साथ ही साथ वह आतंकी गतिविधियों में भी शामिल है।

Published on:
15 Jul 2023 09:25 am
Also Read
View All

अगली खबर