Today UP weather update : मानसून की भारी बारिश पूरे उत्तर प्रदेश में शुरू हो चुकी है। बारिश होने से तापमान में जहां भारी गिरावट दर्ज की गई है। वही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 23 जिलों में 3 दिनों तक लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी।
today UP weather Update : पूर्वी यूपी के गोंडा- बहराइच सहित 23 जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। बारिश होने से उमस से राहत मिली है। आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। हवा की रफ्तार तेज होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज से 3 दिनों तक लगातार बारिश की चेतावनी जारी किया है।
today UP weather update : पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच गोरखपुर सहित कई जिलों में मौसम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बुधवार को भी बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती सहित 23 जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक लगातार भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान तूफानी हवाएं चलेंगी। आईएमडी ने आज से 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
Today UP weather update : जानिए अपने जिले के तापमान, हवा की रफ्तार और कब कहां बारिश होगी, देखे मौसम विभाग का अनुमान
1. देवरिया में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान 28 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। आज से 1 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है।
2. गोरखपुर में झमाझम बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।अधिकतम तापमान 35 डिग्री न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। आज से 1 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
3. बस्ती में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 26 हवा की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। यहां पर आज से लेकर 1 जुलाई तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
4 संत कबीर नगर में अधिकतम तापमान 38
डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 26 डिग्री हवा की रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। यहां पर आज हल्की बारिश के साथ लगातार 3 दिनों तक भारी बारिश संभावना जताई गई हैं।
5. सिद्धार्थनगर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 22 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। आज से लगातार तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
6. बहराइच में अधिकतम तापमान 30 डिग्री न्यूनतम 27 डिग्री हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यहां पर आज से लगातार तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
8. गोंडा में 20 Km की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यहां पर आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। बुधवार को बारिश होने से तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज से 4 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया।
9 बलरामपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 26 डिग्री हवा 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। यहां पर आज से 2 जुलाई तक भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेगी।
10. श्रावस्ती में पारा अधिकतम 36 डिग्री न्यूनतम 26 डिग्री हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर घंटा रहेगी। यहां यहां पर 29 जून से 1 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती हैं।
11. अयोध्या में अधिकतम तापमान में अधिकतम तापमान 37 डिग्री न्यूनतम 32 हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी आसमान पर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। यहां पर आज से 1 जुलाई तक का हल्की से भारी बारिश हो सकती है।
12. अम्बेडकर नगर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री न्यूनतम 25 हवा 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। यहां पर आज से लगातार 2 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
13. सुलतानपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम 26 डिग्री हवा 22 किलोमीटर प्रति घंटा बारिश आज से 2 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है।
14. अमेठी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री न्यूनतम 24 डिग्री हवा 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। यहां पर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। यहां पर अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है।
14. बाराबंकी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री न्यूनतम 26 डिग्री हवा की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटा यहां पर आज से लेकर 1 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है। आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।