
UP Weather: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। अब इसके बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 26 दिसंबर को प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई जा रही है। शीतलहर और कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश होने से ठंड के बढ़ने की संभावना है।
24 दिसंबर को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कम या घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं 26 से 28 दिसंबर के बीच यूपी में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।सोमवार को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई है गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर बंगाल की खाड़ी से आ रही नम व गरम हवाओं के थमने से ठंड अपनी तेजी पर दिखने लगेगा। रविवार के मुकाबले सोमवार को तापमान और घटने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि रविवार को पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में दिखना भी शुरू हो गया है।
यूपी के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब हो गई है। बारिश के बाद AQI में भी सुधार आएगा और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को यूपी में अयोध्या में सबसे ज्यादा ठंड रही। आने वाले दिनों में यूपी में ठंड और कंपकंपी बढ़ सकती है।
Updated on:
23 Dec 2024, 4:53 PM IST
Published on:
23 Dec 2024, 3:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.