25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Border Dispute:नेपाल में भारतीय पोकलैंड ऑपरेटर को बनाया बंधक, रिश्ते बिगाड़ने की साजिश

Border Dispute:भारतीय सीमा पर तटबंध निर्माण में जुटे एक पोकलैंड ऑपरेटर को नेपाली नागरिकों ने अपहरण के बाद पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इससे दोनों देशों के अफसरों में हड़कंप मच गया। दोनों देशों के अफसरों की वार्ता के बाद नेपाली नागरिकों ने भारतीय को रिहा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 23 Dec 2024, 8:50 AM IST

Nepali citizens hold Indian pokland operator hostage

नेपाली नागिरकों ने भारतीय पोकलैंड ऑपरेटर को बंधक बनाया

Border Dispute:भारतीय सीमा पर कार्य में जुटे एक पोकलैंड ऑपरेटर को नेपाली नागरिकों ने अगवा कर पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में तटबंध बनाने का काम चल रहा है। कुमाऊं स्काउट के आवासीय परिसर को काली नदी से खतरा बना हुआ है। उसकी सुरक्षा को देखते हुए नदी किनारे तटबंध निर्माण होना है। तटबंध स्थल तक पहुंचने का कोई विकल्प न होने पर पोकलैंड ऑपरेटर भास्करानंद पाठक रविवार सुबह करीब 11 बजे काली नदी में मशीन लेकर उतरे थे। ऑपरेटर के मुताबिक इसी दौरान नेपाली नागरिकों ने उन्हें नेपाल क्षेत्र में नदी किनारे बुलाया और बंधक बना लिया। आरोप है कि नेपाली नागरिकों ने भारतीय ऑपरेटर के साथ अभद्रता और गाली गलौज भी की। सूचना मिलने पर एसडीएम मनजीत सिंह, विधायक हरीश धामी ने नेपाल प्रशासन से इस बारे में वार्ता कर सख्त विरोध जताया। दबाव बढ़ने पर शाम करीब चार बजे ऑपरेटर को रिहा किया गया।

रिश्ते प्रभावित करने की साजिश

नेपाल में एक खास विचारधारा से जुड़े कुछ लोग फिर से भारत-नेपाल के रिश्तों को प्रभावित करने की साजिश रच रहे हैं। कुमाऊं स्काउट के आवासीय परिसर हाट गांव की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे तटबंध निर्माण में नेपाल के इन्हीं लोगों ने विरोध शुरू किया है।तटबंध निर्माण के दौरान आज भारतीय क्षेत्र में काम के लिए काली नदी में पोकलैंड मशीन चला रहे चालक और मशीन को कुछ नेपाली नागरिकों ने बंधक बना लिया इस घटना की सूचना के बाद नेपाल और भारत प्रशासन में खलबली मच गई थी। भारत और नेपाल प्रशासन के सुरक्षा कर्मी और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचें।

ये भी पढ़ें- Rain alert:आज आठ जिलों में बारिश की चेतावनी, 28 दिसंबर तक बरसते रहेंगे मेघ

एसएसबी भी पहुंची मौके पर

नेपाल में पोकलैंड ऑपरेटर को बंधक बनाने की सूचना से खलबली मच गई थी। सूचना मिलते ही भारत की ओर से धारचूला कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसबी 11वीं वाहिनी के निरीक्षक योगेश पुनेठा के नेतृत्व में जवान मौके पर पहुंचे। दोनों देशों के प्रशासन की दखल के बाद रविवार सुबह 11:00 बजे से नेपाली नागरिकों की बंधक बनाई गई मशीन और ऑपरेटर को शाम 4:00 बजे भारतीय सीमा पर भेज दिया था।