25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

 Rain alert:आज आठ जिलों में बारिश की चेतावनी, 28 दिसंबर तक बरसते रहेंगे मेघ

Rain alert:मौसम आज से करवट बदलने वाला है। आईएमडी ने आज राज्य के आठ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी की भी संभावना है। बारिश से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बारिश और बर्फबारी के साथ ही इस साल की विदाई होने की भी संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 23 Dec 2024, 8:15 AM IST

IMD has issued rain warning in eight districts today

आईमएडी ने आज आठ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है

Rain alert:मौसम आज से विकट रूप धारण कर सकता है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश की संभावना है। साथ ही राज्य में 2024 की विदाई के दौरान बारिश और भीषण बर्फबारी के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक मौसम आज से करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जारी किया है। आने वाले दिनों में मौसम और भी बिगड़ सकता है।

27-28 दिसंबर को पूरे राज्य में बारिश

आईएमडी ने 27-28 दिसंबर को समूचे उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ राज्य के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है। इसके अलावा 24 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे 27-28 दिसंबर को पूरे राज्य में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

ये भी पढ़ें- मामूली कबाड़ी ने किया 33 करोड़ का ट्रांजेक्शन, सात राज्यों में भेजी रकम, लोग दंग