27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

up weather update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, दीपावली से पहले बड़ा परिवर्तन, जानिए imd का ताजा अपडेट

up weather: यूपी में मौसम फिर बदलेगा दीपावली से पहले मौसम में बड़े परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। पढ़े imd का ताजा अपडेट

less than 1 minute read
Google source verification
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

up weather today: दीपावली से पहले मौसम का मिजाज बदल सकता है। पहाड़ों से निकली बर्फीली हवाएं ठंड में इजाफा करेंगी। वही तराई क्षेत्र के जिलों में भीषण कोहरा पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। पूर्वी यूपी के लगभग जिलों में खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय जबरदस्त फाग जैसी स्थिति देखी जा रही है। तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। सुबह और रातें ठंड होने के साथ-साथ अब दिन में भी धूप असर नहीं करेगी।

आज से नए महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस हफ्ते पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है। दीपावली तक इस बार ठंड का व्यापक असर रहेगा। फिलहाल नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है। कुछ जिलों में आसमान में बादलों के आवाजाही का खेल चलेगा। लेकिन बारिश की कोई उम्मीद फिलहाल नहीं है। अगले सप्ताह से पूर्वी यूपी के कई जिलों में कोहरा गिरने की संभावना है। तराई क्षेत्र के जिलों में कोहरा का प्रकोप शुरू हो गया है।

Up weather forecast: जाने अपने जिले का तापमान

लखनऊ में आज और कल आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस आसपास रहने की उम्मीद है। यहां पर आसमान में हल्के बादल दिन के समय छाए रहेंगे फिलहाल बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है।तराई क्षेत्र के जिलो में पीलीभीत से लेकर महाराजगंज तक कोहरा दिन में भी काफी समय तक छाए रहने की उम्मीद है।