23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दु्ष्कर्म का अजीबो-गरीब मामला, लड़का-लड़की दोनों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

गांव के एक लड़के ने  लड़की और परिजनों पर जबरन उसका गुप्तांग काटने का मामला थाने में दर्ज कराया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Indresh Gupta

Jun 23, 2016

gangrape

gangrape

गोपालगंज।
मोतिहारी में अपराध का एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में लकड़ी ने सामूहिक दुष्कर्म तो लड़के ने गुप्तांग काटने करने का आरोप लगाया है। हालांकि दोनों जिले के सदर अस्पताल में भर्ती हैं। मोतिहारी के रमगढवा में एक लड़की ने अपने गांव के चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर उसी गांव के एक लड़के ने लड़की और परिजनों पर जबरन उसका गुप्तांग काटने का मामला थाने में दर्ज कराया है।


बता दें कि लड़का और लड़की दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है, अस्पताल की
एक महिला चिकित्सक ने पीड़ित लड़की के बारे में बताया कि आरोप की जांच की जा रही है। लड़की का आरोप है कि गांव के चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दिया।

मामला 14 जून का है, उधर रमगढ़वा पुलिस का कहना है कि लड़के के बयान के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अब लड़की की शिकायत की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लड़का-लड़की के बीच चोरी छिपे प्रेम प्रसंग चल रहा था।

ये भी पढ़ें

image