गोपालगंज। जिले के भोरे में डाबर इंडिया लिमिटेड कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बेचे जा रहे है। जिसका खुलासा तब हुआ
जब कंपनी के नाम के रैपर छापेमारी में बरामद हुए। इस छापेमारी में प्रमुख जांच अधिकारी के साथ मिल कर भोरे के बनिया
टोली में छापेमारी की गई।
इस दौरान पुलिस को डाबर कंपनी के लवण भाष्कर चूर्ण के नाम की नकली दवा के साथ ही बड़ी संख्या में खाली डिब्बे और नकली रैपर मिले। पुलिस ने इसमें शामिल एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि आयुर्वेद की सबसे बड़ी कंपनी डाबर इंडिया लि. के प्रमुख जांच अधिकारी कुमार दयाशंकर को यह गुप्त सूचना मिली थी कि भोरे में लवण भाष्कर चूर्ण नाम की दवा नकली बनायी जा रही है। पुलिस ने मौके पर से ही सुखदेव कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सुखदेव ने बताया कि 15 दिन पूर्व यूपी के बलिया जिले का एक युवक ने उसके पास आकर खाली डिब्बा पर रैपर चढ़ाने का कार्य दिया था। इसके एवज में एक रुपये प्रति डिब्बा दिया जाना था।