17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Watch Video: किसान बना ‘जस्टिन बीबर’, जिसने सुना वो ही दंग

Justin Bieber: दुनियाभर में युवाओं के दिलों की धडक़न जस्टिन बीबर के गानों की दुनिया दीवानी है। रिलीज होते ही उनके गाने चार्ट में टॉप पर होते हैं। बीबर के गाए ‘बेबे... बेबे...’ गाने ने तो दुनिया को उनका फैन बना...

less than 1 minute read
Google source verification
Watch Video: किसान बना ‘जस्टिन बीबर’, जिसने सुना वो ही दंग

Watch Video: किसान बना ‘जस्टिन बीबर’, जिसने सुना वो ही दंग

गोपालगंज . दुनियाभर में युवाओं के दिलों की धडक़न जस्टिन बीबर के गानों की दुनिया दीवानी है। रिलीज होते ही उनके गाने चार्ट में टॉप पर होते हैं। बीबर के गाए ‘बेबे... बेबे...’ गाने ने तो दुनिया को उनका फैन बना दिया। यह गाना दुनियाभर में लोगों की जुबान पर चढ़ा। इसके कई वर्जन भी लोगों ने बनाए। सोशल मीडिया पर भी ये गाना खूब लोकप्रिय हुआ। अब इस गाने का एक और वर्जन इन दिनों इंटरनेट पर सनसनी फैला रहा है। यह वर्जन गाया है एक भारतीय ने जिसे शायद इंग्लिश का ज्ञान भी नहीं है।

यहां देखें वीडियो







यह वीडियो कर्नाटक के गांव हिंदसागट्टे का है। यह गांव हिरियूर तालुका के हुलियार रोड पर पड़ता है। यहां रहते हैं किसान प्रदीप एच.आर.। प्रदीप अंग्रेजी भाषा का ज्ञान तो रखते हैं पर इतना नहीं कि गाना गा सकें। अंग्रेजी में अपने तंग हाथ को उन्होंने गाने के जरिए अच्छा बनाने की कोशिश की। प्रदीप अंग्रेजी के अलावा चायनीज व जापानी गाने भी गुनगुना लेते हैं। प्रदीप के अनुसार, वे हमेशा लीड लगा कर गाने सुनते रहते हैं। गानों के बोल और धुन को कॉपी करने की कोशिश करते हैं।