
फरवरी में शुरू होने वाले इन्वेस्टर समिट से पहले गोरखपुर में लघु उद्योग भारती की ओर से बैठक गीडा स्थित उद्योग भवन में हुई। जिसमे कई प्रस्तावों को रखा गया। मुख्य अतिथि सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला मौजूद रहे। इस दौरान लघु उद्योग भारती गोरखपुर के सदस्यों ने निवेश के 20 इंटेंट फॉर्म विधायक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा को सौंपा।
दो नए वियर हाउस और एक नया पेपर डिस्पोजल का प्रस्ताव
इन प्रस्तावों में टेक्सटाइल में चार नए और छह विस्तार, प्लास्टिक के क्षेत्र में एक नया विस्तार, प्लाई उद्योग में एक नया, प्लास्टिक वेस्ट से फरनेस ऑयल बनाने का एक, खाद्य क्षेत्र में दो नए और एक विस्तार के साथ ही दो नए वियर हाउस और एक नया पेपर डिस्पोजल का प्रस्ताव दिया गया है।
इन सभी प्रस्तावों में कई पर समझौते पत्र पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं, जो बचे हैं, उस पर जल्द ही हो जाएंगे।
प्रदेश का बहुमुखी विकास हो रहा
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का बहुमुखी विकास हो रहा है। इन नए औद्योगिक प्रस्तावों से निश्चित ही गोरखपुर और पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को बल मिलेगा।
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा गुरु प्रसाद ने कहा कि गीडा उद्यमियों की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।
प्रदेश सरकार की कई नीतियों और उनमें मिलने वाली छूट को विस्तार से बताया
संयुक्त आयुक्त उद्योग एवं अपर निदेशक हैंडलूम ने प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों एवं उनमें मिलने वाली छूट के विषय में सदस्यों को विस्तार से बताया।
संयुक्त आयुक्त उद्योग गौरव मिश्रा, अपर निदेशक हैंडलूम अरविंद कुमार सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग रवि शर्मा, विवेक अग्रवाल, संतोष पारीख, उमेश छापरिया, आशीष खेतान, आशु, सुमित, संचित जालान आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव महेश कुमार रूंगटा ने किया।
Updated on:
28 Jan 2023 03:50 pm
Published on:
28 Jan 2023 03:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
