
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया
गोरखपुर जिले में रील बनाने के चक्कर में एक किशोर राप्ती नदी के गहरे पानी में चला गया समाचार लिखे जाने तक उसकी लाश नहीं बरामद हो पाई थी। जानकारी के मुताबिक गीडा थाना के पिपरौली बाजार निवासी किशोर गुरुवार शाम को दोस्तों के साथ कालेसर स्थित राप्ती नदी में नहाने गया था। रील बनाने के चक्कर में गहरे पानी में डूब गया।
दोस्त को डूबता देख उसके साथ गए लड़के डर के मारे तैरना छोड़ भाग निकले, सभी ने लड़के के घर वालों तक को नहीं सूचना दी। जब किशोर दी रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने नदी में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच पड़ताल के बाद शाम होने के कारण शुक्रवार सुबह नदी में एसडीआरएफ टीम से खोजबीन करने की बात कही है।किशोर के डूबने की आशंका से घर कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक गीडा थानाक्षेत्र के पिपरौली बाजार के दक्षिण मोहल्ला निवासी गुल्लू वर्मा का नाबालिग बेटा राज वर्मा मुहल्ले के कई लड़कों के साथ कालेसर स्थित राप्ती नदी में नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सभी दोस्त राप्ती नदी में एक साथ नहा रहे थे। इसी बीच राज वर्मा रील बनाने के चक्कर में गहरे पानी में चला गया। उसे तैरने नहीं आता था।
राप्ती नदी के तेज बहाव में वह डूब गया, उसे डूबता देख उसके दोस्त दहशत में आ गए तथा वहां से भाग निकले और मोबाइल बंद कर घर में छुप गए। किसी ने इस बारे में कुछ बताया नहीं। जब देर रात तक राज नहीं आया तब परिजनों को चिंता हुई और सभी राज के परिजनों तक पहुंची तो परिजन कालेसर जीरो प्वॉइंट राप्ती नदी के तट पर पहुंचकर खोजने लगे फिर थाने पहुंचे। थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि किशोर की कालेसर जीरो प्वॉइंट पर राप्ती नदी में डूबने की सूचना मिली है। हल्का दरोगा ढूंढने में लगे हैं। रात होने की वजह से खोजने में दिक्कत आ रही है। शुक्रवार की सुबह फिर तलाश कराई जाएगी।
Published on:
27 Jun 2025 10:43 am

बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
