गोरखपुर. दिग्विजयनाथ पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव में अमित कुमार राव अध्यक्ष चुने गए हैं जबकि उपाध्यक्ष के रूप में अभय यादव और महामंत्री नितिन जायसवाल चुने गए हैं।
बुधवार को हुए चुनाव में सुबह से ही गहमागहमी रही। 1350 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अमित कुमार राव 414 वोट पाकर विजयी घोषित किये गए। दूसरे स्थान पर रहे आदर्श सिंह 353 वोट, दीपक सिंह 310 और निखिल सिंह 258 मत पाये।
उपाध्यक्ष पद पर अभय कुमार यादव 713 वोट पाकर निर्वाचित हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिनाश कुमार उपाध्याय 366 तो राहुल पाण्डेय 250 वोट पा सके। महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए नितिन जायसवाल 424 वोट पा सके जबकि सत्यविजय यादव 336 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
आदित्यनाथ चतुर्वेदी को 302 वोट तो रवि प्रकाश पाण्डेय को 268 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री के रूप में नीलेश 447 वोट पाकर जीत हासिल किये वहीं आदित्य सिंह 389 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। ऋषभ अग्रवाल 341 वोट पाकर तीसरे और मोहम्मद इस्माइल सिद्दीकी 159 वोट पाकर चैथे स्थान पर रहे।