
आग में झुलसे पुलिसकर्मी
बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी उमरिया के परिसर में गुरुवार की सुबह सफाई के बाद कूड़े का ढेर को जलाया जा रहा था। तभी उसमें पड़े बॉडी स्प्रे के केन में विस्फोट हो गया। जिससे पास में खड़े चौकी इंचार्ज व एक सिपाही झुलस गए।
परफ्यूम के डिब्बे में हुआ विस्फोट
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब पुलिस चौकी की साफ-सफाई करने के बाद परिसर में ही कूड़े का ढेर जलया जा रहा था। आग लगाने के लगभग 30 सेकेंड बाद ही अचानक उसमें विस्फोट हो गया।
इससे वहीं पास में खड़े चौकी इंचार्ज उमरिया संजय यादव व सिपाही रविकांत गौड़ आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
SHO ने बताया कि चौकी इंचार्ज व सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। हालत सामान्य बताई जा रही है। मौके पर सीओ कलवारी विनय चौहान ने भी पहुंचकर दोनों का हाल जाना।
Published on:
23 Mar 2023 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
