
woman
बडे़ अरमानों के साथ मां-बाप ने उसकी शादी की थी। गरीबी के कारण शादी का खर्च नहीं उठा पा रहे थे तो मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना के तहत शादी कराई थी। गवना का इंतजार था लेकिन दरिंदों ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। रात में अकेली पाकर तीन युवकों ने उसे जबरिया उठा लिया। जिम में ले जाकर बारी-बारी से जबर्दस्ती किया। दरिंदों की चंगुल से युवती तब छूट सकी जब पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले के पीपीगंज क्षेत्र का है। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पीपीगंज क्षेत्र में परिवार काफी दिनों से मकान बनाकर रहता है। घर की माली स्थिति बहुत ठीक नहीं होने की वजह से परिवारीजन ने बेटी की शादी अभी कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना के तहत कराई थी। युवती का गवना नहीं हुआ था। गरमी अधिक होने की वजह से परिवार के सभी सदस्य छत पर सोए हुए थे। छत पर अपनी मां के साथ सो रही युवती देर रात में जरूरी कार्य केलिए नीचे उतरी। खेतों की ओर निकली थी कि बगल में चलने वाले जिमखाने के तीन युवकों ने युवती को जबरिया उठा लिया। वे लोग उसे जिम के अंदर ले गए। मुंह में कपड़ा ठूस दिया ताकि वह चिल्ला न सके। हाथ-पैर बांधकर बारी-बारी से उसके साथ अपना रेप किया। सामूहिक रेप से युवती बेहोश हो गई लेकिन दरिंदे अपनी मनमानी करते रहे। काफी देर हो जाने पर मां को बेटी की चिंता हुई। वह नीचे उतरी। उसे जिमखाने के अंदर किसी हलचल पर शक हुआ। युवती की मां ने तत्काल पुलिस को बुला ली। पुलिसवाले पहुंचे लेकिन काफी प्रयास के बाद दरवाजा नहीं खुला। पुलिसवालों ने अपने प्रभारी को फोन किया। वह भी पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुसी। युवती वहीं बेहोश पड़ी थी। हाथ-पैर बंधे थे, मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। पुलिस ने वहां मौजूद दो युवकों एक जिम संचालक व उसके रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया। मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
Published on:
18 Jul 2018 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
