5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज बस और फॉर्च्यूनर में जबरदस्त भिड़ंत, भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल, दो की मौत

साथ के दो अन्य व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 28 Oct 2018, 4:01 PM IST

Road Accident

Road Accident

गोरखपुर. यूपी के गोरखपुर में रोडवेज बस और फॉर्च्यूनर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें फॉर्च्यूनर सवार भाजपा नेता अरुण मिश्रा पुत्र रामसमुझ (35 वर्ष) निवासी हाटा बाजार, मामखोर गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं साथ के दो अन्य व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।


बता दें कि सिविल लाइन डिपो की बस का नंबर यूपी 11एटी 2879 है। बस गोरखपुर से सवारी भरकर आ रही रोडवेज बस एक गड्ढे से बचने के दौरान दाहिने कटी तो तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार करीब 150 मीटर दूर से घसीटते हुए जाकर भिड़ गई। इससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि भाजपा नेता समेत एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर क्षेत्राधिकारी बांसगांव नितेश सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व बेलीपार थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश