2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद आदर्श गांव योजना के बाद अब बीजेपी कार्यकर्ता भी दो-दो गांवों का विकास कराएंगे

दो अतिपिछड़े गांवों को गोद लेकर रात्रि विश्राम करेंगे, योजनाओं का हाल जानने के बाद कराएंगे विकास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 17 Apr 2018, 3:03 PM IST

BJP

भाजपा

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सांसदों ने हर साल एक-एक गांव को गोद लेकर उसको संवारने और विकसित करने का जिम्मा लिया था। इन गांवों में तो विकास की किरण नहीं पहुंच सकी, अब भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एक-एक गांव को गोद लेकर उसकोेे विकसित करने का जिम्मा उठाने जा रहे।
लोकसभा चुनावों में यूपी में जीत का परचम 2014 की माफिक फहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी तमाम तरह के जतन कर रही है। इस बार पार्टी एक नया प्रयोग करने जा रही है। पार्टी के सांसद, विधायकों के अलावा पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य या पदाधिकारी दो अति पिछड़े गांवों को गोद लेंगे। ये लोग वहां रात्रि विश्राम करेंगे। लोगों से संवाद कर वहां की समस्याएं जानेंगे। फिर अधिकारियों से समन्वय बनाकर उस गांव को संतृप्त करेंगे।
गोद लिए गांव के जिम्मेदार यह रिपोर्ट भी करेंगे कि गांव में सरकार की योजनाओं का किस हद तक क्रियान्वयन हुआ है। यह सब ग्राम स्वराज योजना के तहत किया जाएगा।

विभिन्न दिवसों के माध्यम से सरकार पहुंचेगी गांव तक

सरकार ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत कई कार्यक्रम चलाने जा रही है। इसके अंतर्गत 14 अप्रैल को समाजिक न्याय दिवस, 18 अप्रैल स्वच्छ भारत अभियान दिवस, 24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, 30 अप्रैल आयुष्मान भारत दिवस के रूप में मनाया जायेगा। 2 मई को प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय पर किसान कल्याण दिवस मनाया जायेगा जिसमें प्रगति शील किसान अपना अनुभव बतायेगे तथा किसानो की आय बढ़ाने के उपायो की जानकारी दी जायेगी। मिशन 2019 में दलित वोटरों का धु्रवीकरण कहीं अन्य जगह न हो जाए इसके लिए बीजेपी सरकार खासी चैकन्ना है। स्वराज अभियान के तहत प्रदेश के सभी 821 ब्लाक में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के सर्वाधिक आबादी वाले एक गांव का चयन किया जायेगा। इसी प्रकार 563 नगर निकायों में अनुसूचित जाति/जनजाति बाहुल्य वार्ड का चयन किया जायेगा और यहां भारत सरकार तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओ से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।
सबका साथ, सबका गांव एवं सबका विकास के नारे के साथ संचालित इस अभियान में सभी विभागांे को कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का मुख्य सचिव राजीव कुमार ने निर्देश दिया हैं इसमें अनुसूचित जाति/जन जाति के उत्पीड़न के सभी प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा। मिशन इन्द्रधनुष के तहत सभी बच्चो का टीकाकरण किया जायेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलाया जायेगा।

कार्यालय पर प्रत्येक जनप्रतिनिधि रोस्टर से बैठेगा
भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों को हफ्ते में कम से कम एक दिन पार्टी दफ्तर पर बैठना होगा। ये लोग दफ्तर में बैठकर जनता व कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश