13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान गोरखपुर…फर्जी कागज बना कर बेचते थे जमीन, पुलिस ने गैंग पर लगाया गैंगस्टर

गोरखपुर जिले में जमीनों के फर्जी कागजात बनवाकर दूसरे की जमीन को अपना बता कर बेचने वाले एक बड़े गैंग का गोरखपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गैंग पर SSP राजकरन नैय्यर के निर्देश पर गैंगस्टर के तहत कारवाई हुई है।

2 min read
Google source verification
यूपी पुलिस, up police, gorakhpur police, gangaster

फोटो सोर्स: गोरखपुर पुलिस X, गोरखपुर पुलिस की बड़ी कारवाई, फर्जी जमीन लिखने वालों पर लगा गैंगस्टर

गोरखपुर में जमीनों के फर्जी तरीके से कागज तैयार कर धोखे से दूसरे को बेच देने वाले आरोपियों पर गीडा थाना पुलिस ने आज कड़ी कारवाई करते हुए बदमाशों पर गैंगस्टर लगाया है । इनमें सरगना गोविंद साहनी और बाकी गैंग के सद्दाम हुसैन, सुरेश यादव, रंजीत चौधरी, सागर कुमार निषाद व मनोज कुमार पर कार्रवाई की गई है। इस गैंग के सदस्य लगातार यह फर्जीवाड़ा कर रहे थे जिसकी शिकायत लगातार थाने पर पहुंच रही।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के सिपाही सौरभ हत्याकांड: मुख्य आरोपी का भाई साजिद मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

फर्जी कागज, आधार, पैन बना कर दूसरे को बेचते थे जमीन

पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह के सदस्य ग्राहकों को फंसाकर उन्हें फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कर देते थे। जब जमीन के असली मालिक को पता चलता था कि उसकी बिना जानकारी के ही जमीन बिक है तो वह भी माथा पीट कर थाने का चक्कर लगाता की उसके साथ फ्रॉड हो गया। गैंग के सदस्य किसी भी जमीन का फर्जी कागज, आधार, पैन सब तैयार कर किसी दूसरे व्यक्ति को उसका मालिक दिखा जमीन बेच देते थे। इस गैंग पर 12 दिसंबर 2023 को केस दर्ज कराया गया था। पीड़ित ने बताया था कि उसका फर्जी तरीके से आधार व पैन बना लिया गया और किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर उसकी जमीन बेच दी गई।

कई शिकायतों पर पुलिस ने लगाया गैंग पर गैंगस्टर

इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धारा में केस दर्ज किया था। इसी बीच 2 सितंबर 2024 को एक अन्य व्यक्ति ने भी इन आरोपियों के विरुद्ध फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। इस मामले में भी फर्जी तरीके से आधार व पैन कार्ड बनाया गया था और किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर जमीन का बैनामा करा दिया गया था।

आगे भी जारी रहेगी अपराधियों पर कारवाई

SP नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिन आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, उनपर पहले से भी कई केस दर्ज हैं। सरगना गोविंद साहनी पर धोखाधड़ी व जालसाजी के 5 केस दर्ज हैं। सुरेश यादव पर 4 केस, सद्दाम हुसैन पर 4 केस, रंजीत उर्फ रणजीत चौधरी पर 3 केस, सागर कुमार निषाद पर दो व मनोज कुमार पुत्र भगत प्रसाद पर 2 केस दर्ज हैं। SP नार्थ ने बताया कि इस तरह का अपराध करने वाले लोगों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग