
गोरखपुर। बनारस और लखनउ के बाद शुक्रवार की रात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरों का सूरत-ए-हाल जाना। रैन बसेरों में रह रहे लोगों से उनकी समस्याएं पूछी, सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रात में निकल कर रैन बसेरों का जायजा लें। कई जगह चादर गंदा दिखने पर उन्होंने साफ-सफाई का ख्याल रखने को कहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश में रैन बसेरों में रहने वालों के लिए व्यवस्था करने को कहा गया है। इस बार सर्दी को देखते हुए अस्थायी रैन बसेरों की संख्या भी बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस बार अभी तक पिछले साल से दुगुने कंबल गरीबों को दिया जा चुका है ताकि कोई ठंड से परेशान न हो।
शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे थे। मंदिर पहुंचने के बाद खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लेने व बैठक करने के बाद अधिकारियों को शाम को ही निर्देश दे दिया था कि रात में रैन बसेरे देखने के लिए वह निकलेंगे। मुख्यमंत्री के निरीक्षण का पता लगते ही सरकारी अमला तत्काल रैन बसेरों की ओर भागा और सबकुछ चाक चैबंद करने में जुटा रहा।
रात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर से निकले और रैन बसेरों की ओर रूख किया। शहर के रेलवे स्टेशन,रोडवेज बस स्टैन्ड एवं पैडलेगंज के रैन बसेरो का औचक निरीक्षण करके लोगो का आश्वस्त किया कि इस भीषण ठन्ड मे उनकी सुविधाओं की ध्यान रखा जायेगा।
उन्होंने बातया कि सभी जिलाधिकारियो का आवश्यक निर्देश दे दिये गये है। जहां स्थाई रैन बसेर नही है वहा पर अस्थाई रैन बसेरे बनाया जाये और उसमे कम्बल और अलाव की समुचित व्यवस्था की जाये।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब लोगो को दी जा रही सुविधा उन तक पहुच रही है कि नही इसको देखने के लिये वे यहा से पूर्व लखनऊ वाराणसी के रैन बसेरांे निरीक्षण कर चुके है। उन्होने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि गरीब एवं आम जन को हर सुविधा पहुचे।
निरीक्षण के दौरान सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी,मण्डलायुक्त अनिल कुमार,आईजी मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी राजीव रौतेला,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिरूद्ध सत्यार्थ पंकज, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Published on:
13 Jan 2018 03:48 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
