
CM Yogi in Gorakhpur
CM Yogi in Gorakhpur: सीएम योगी गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुने। उन्होंने जनता को आ रही दिक्कतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। इसके बाद सीएम योगी महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी के गुरु गोरखनाथ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में लगभग 100 लोगों की समस्याएं सुनें। सीएम योगी ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी इसके बाद जनता दर्शन में आई एक छोटी बच्ची को दुलार किया और उसे चॉकलेट खिलाई। एक महिला के इलाज के गुहार पर सीएम योगी ने उसे इलाज का भरोसा दिलाया।
सीएम योगी ने कहा कि चाहें जपाजप हो या विपासना हो ये अचेतन और अवचेतन मन को प्राप्त करने और उसको जागृत करने और उच्च श्रेणी पर पहुंचाने का साधन प्रदान कर सकता है। आयुर्वेदा, योग और नाथपंथ एक दूसरे पर विश्वास करते हैं। तीनो ने जीवन की व्यवहारिकता पर विश्वास किया है। तीनो ने ये माना है कि ये पंचभौकित शरीर इस ब्रह्मांड से अलग नहीं है।
ये बातें सीएम योगी महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी में यह तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस "आयुर्वेद, योग एवं नाथपंथ" विषय पर चल रहा है। सीएम योगी महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी के गुरु गोरखनाथ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में पहुंचे और वहां विद्यार्थियों और शोधार्थियों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब यह मान लिया गया था कि भारतीय होने का मतलब है हीन भावना से ग्रसित होना। इसके विपरीत जो बाहरी है, उसे दिव्य ज्ञान का स्रोत समझा जाता था। परिणाम यह हुआ कि हम अपनी ही उपलब्धियों से वंचित होते गए। एक समय ऐसा आया जब योग को लोग अपने नाम से पेटेंट कराने लगे।
संबंधित विषय:
Updated on:
13 Jan 2025 02:54 pm
Published on:
13 Jan 2025 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
