3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखनाथ मंदिर का ‘गुल्लू’ CM का सबसे खास, देखें तस्वीरें जब ‌हाथ मिलाने के लिए योगी खुद जमीन पर बैठ जाते हैं

2022 खत्म होने में अब कुछ दिन बाकी है। यह साल बहुत सारी बातों के लिए याद रखा जाएगा। इसी कड़ी में गुल्लू का भी जिक्र इस साल हुआ। आइए जानते हैं कौन है 'गुल्लू'?

2 min read
Google source verification
gullu_1.jpg

इस साल के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा साधते हुए कहा था कि सीएम योगी गोरखपुर जाते समय गुल्लू (Gullu) के लिए बिस्किट भी लेकर जाएं।

gullu_3.jpg

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में कई जानवर पले हैं। उसी में से एक डॉगी का नाम गुल्लू है। बताया जाता है कि गुल्लू सीएम योगी आदित्यनाथ का सबसे प्रिय पालतू जानवर है। गुल्लू एक लेब्रा डॉग है।

gullu_4.jpg

मंदिर सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ गुल्लू के बहुत शौकीन हैं और जब भी वो मंदिर आते हैं तो गुल्लू हमेशा मुख्यमंत्री से मिलने के लिए दौड़ पड़ता है।

gullu_2.jpg

मुख्यमंत्री का कुत्तों और पशुओं से काफी गहरा लगाव रहा है। वे मंदिर परिसर में स्थित गौशाला में भी गायों की सेवा करते नजर आते हैं। इससे पहले योगी के पास एक और कुत्ता था, जिसकी मौत हो गई थी। उसके बाद योगी काफी परेशान हो गए थे। अब गुल्लू के आने के बाद एक बार फिर मंदिर परिसर की रौनक बढ़ी हुई है।

gullu_5.jpg

गुल्लू को दिल्ली से गोरखपुर लाया गया है। मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में गुल्लू की देखभाल मंदिर प्रशासन की तरफ से की जाती है।


बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश