गोरखपुर

गोरखपुर में गोवंशों के साथ हुई क्रूरता, हड्डियां और चमड़ा खेतों में फेंका

गोरखपुर में करीब 25 गोवंशों का कत्ल हुआ। जिसकी भनक तक नहीं लगी किसी को।

2 min read
Mar 19, 2023

गोरखपुर में कसाईयों ने गोवंशों को काटकर उसके मांस उठा ले गए। गोवंशों के अवशेषो को गठरी में बांधकर वहीं छोड़ दिया। मामला गोला इलाके के खदरा सिवान का है।

सूचना पर पंहुची पुलिस ने अवशेषों में से हड्डियां, चमड़ा और खून के सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दी है। बाकी के अवशेषों को वहीं JCB से गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।

ग्रामीणों ने देखा
ग्रामीणों ने खदरा सिवान के पास कई जगह गौवंशों के अवशेष पड़े देखे। यह देख सभी दंग हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर SP साउथ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

गोवंशों के साथ हुआ क्रूरता
घटनास्थल पर बिखरे मांस के लोथडो और खून गोवंशों के साथ हुए क्रूरता का अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है। सिर, पैर और कई अवशेषों को गठ्ठरों में बांध कर फेंका गया था। बहुत सारा अवशेष खेतों फेंक दिया गया था।

जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि गोवंशों को यहीं पर काटा गया और फिर इसका मांस कहीं और भेज दिया गया। जो, हिस्सा नहीं जा सका, उसे वहीं छोड़ दिया गया।

पशुओं को हांकने के बहाने से लाया गया
ग्रामीणों ने बताया की गुरुवार की शाम को कुछ लोग छुट्टा पशुओं को हांक कर बाग की ओर ले जा रहे थे। जिसे देखकर ग्रामीणों ने यह सोचा कि खेत चर रहे पशुओं को ले जाया जा रहा था।

पूरी तैयारी के साथ काम को अंजाम दिया
घटनास्थल पर फंदे भी मिले हैं। जिसको देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कसाई पूरी तैयारी के साथ काम को अंजाम दिया।

मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही
SP साउथ अरुण कुमार सिंह का कहना है, मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा। दोषी किसी भी हाल में छोड़े नहीं जाएंगे।

Published on:
19 Mar 2023 01:54 pm
Also Read
View All
सत्रह दिनों तक होती रही किशोरी से दरिंदगी, सोता रहा सिस्टम…एक बार फिर उभरा होटलों में देह व्यापार का मामला

देश को न झुकने और न मिटने देने का संकल्प जमीन पर उतारा जा रहा है, 2047 तक अग्रणी राष्ट्र बनेगा भारत : स्वतंत्र देव

पहले खुद किया रेप, फिर दोस्तों को सौंप दी गर्लफ्रेंड… 19 दिन तक चिल्लाती रही लड़की और नोचते रहे दरिंदे

गोरखपुर में खिड़की के रास्ते कमरे में कूदी पुलिस, अंदर मौजूद महिलाओं ने किया विरोध…पुलिस बोली, विवाद की सूचना कर पहुंचे थे

गोरखपुर में दबंगों ने सरेराह युवक को दौड़ाकर बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना…आसपास फैली दहशत

अगली खबर