27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम केशव की ललकारः श्रीराम की जन्मस्थली पर नहीं होगी बाबर की कोई निशानी

उपमुख्यमंत्री ने बयान देकर किया यह काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 27 Oct 2018, 1:55 AM IST

keshav

Keshav maurya

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में बाबर के नाम से जुड़ी कोई भी इमारत नहीं बनने दी जाएगी। यह भगवान राम की स्थली है। यहां बाबर का कोई काम नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कोर्ट का निर्णय आने के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।

उप मुख्यमंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में शिरकत करने गोरखपुर पहुंचे थे। वे सीधे तौर पर राममंदिर पर कुछ बोलने से बचते रहे। कहा कि मामला सर्वोच्च न्यायालय में है। अनुकूल परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, निर्णय आने के बाद भव्य मंदिर बनेगा।
उन्होंने कहा कि कोर्ट का आदेश भी हर रामभक्त के अनुकूल ही आएगा। इन पर भगवान की कृपा है और आदेश भी इनकी भावनाओं के अनुकूल ही आएगा। अनुकूल परिणाम आते ही अयोध्या में भव्य मंदिर बनेगा। मौर्य ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। भाजपा को 2014 से भी बड़ी जीत मिलेगी।

कोई भी कर सकता है रामलला के दर्शन

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे व प्रख्यात हिंदूवादी नेता प्रवीण भाई तोगड़िया के अयोध्या में रामलला के दर्शन पर केशव ने कहा कि रामभक्‍त होने के नाते रामलला के दर्शन कोई भी कर सकता है।

केंद्र में सबसे ईमानदार सरकार काम कर रही

सीबीआई प्रकरण पर कांग्रेस के वार पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए बेचैन है। धरना भी इसी बेचैनी का नतीजा है। नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाने का मतलब सूरज को पत्थर मारने के प्रयास जैसा है। ठीक वैसा ही प्रयास कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस दिवास्वप्न देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सबसे ईमानदार सरकार कार्य कर रही है। जो गलत कर रहा है, उस पर कार्रवाई हो रही है। पूरे देश का विश्‍वास मोदी पर है। अविश्‍वास कांग्रेस और राहुल गांधी पर है। झूठ की मशीन बनकर पूरे देश में घूम रही कांग्रेस का सफाया होना तय है।