scriptघर के बरामदे में सोए व्यक्ति का शव नदी किनारे बंधे पर मिला | Dharmraj was sleeping at home, dead body found on bank of river | Patrika News
गोरखपुर

घर के बरामदे में सोए व्यक्ति का शव नदी किनारे बंधे पर मिला

परिजन ने हत्या की आशंका जताई, मामला बेलघाट का

गोरखपुरNov 26, 2019 / 11:52 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

DEMO.jpg

DEMO

गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र में घाघरा नदी के बंधे के किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की पहचान बेइली खुर्द गांव के रहने वाले धर्मराज यादव के रुप में हुई है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घर में सोया व्यक्ति बंधा किनारे कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है।
परिजन के मुताबिक बेइली के रहने वाले 35 वर्षीय धर्मराज यादव रोज की भांति शाम को खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। वह घर के बरामदा में सोते थे। घर के अन्य सदस्य कमरों में सोने चले गए। मंगलवार की सुबह जब परिजन उठे तो धर्मराज अपनी बिस्तर पर नहीं थे। भोर में कुछ गांववाले घर से निकले तो बंधा किनारे नाले में किसी व्यक्ति की लाश मिली। काफी संख्या में लोग जुट गए। शव का आधा हिस्सा बाहर निकले होने की वजह से लोगों ने पहचान कर ली। शव की पहचान धर्मराज के रुप में हुई। घर सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया।
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर जाहिरा तौर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। धर्मराज अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे। परिजन ने धर्मराज की हत्या की आशंका जताई है।
फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Home / Gorakhpur / घर के बरामदे में सोए व्यक्ति का शव नदी किनारे बंधे पर मिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो