1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 किलोमीटर लंबाई के तिरंगा को लेकर निकलेंगे शहीदों को संवैधानिक सम्मान दिलाने

भोजपुरी पट्टी के गोरखपुर से उठी शहीदों को संवैधानिक सम्मान देने की मांग

2 min read
Google source verification
tiranga yatra

गोरखपुर। स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को संवैधानिक सम्मान दिलाने के लिए गोरखपुर से आवाज उठ रही है। 11 किलोमीटर तिरंगा बनाकर तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों की लड़ाई भोजपुरीपट्टी से लड़ी जाएगी। शुक्रवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर आठ कुंतल वजन और 11 किलोमीटर लंबाई वाले तिरंगा की पूजा की गई। भारत माता की भव्य आरती भी इस दौरान की गई। तीनों शहीदों की शहादत के 87 साल पूरे होने पर 87 महिलाओं ने आरती कर शहीदों की शहादत को भी नमन किया। आरती करने वाली सभी 87 महिलाएं तिरंगा के पोशाक में थीं। शंख की ध्वनि और भारत माता की जय के जयकारे के बीच संपन्न हुई आरती से पूरा माहौल देशभक्तिमय हो जा रहा था।
विश्व चेतना मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महापौर सीताराम जायसवाल, पूर्व मेजर जनरल एसके जसवाल, प्रोफेसर विनोद सोलंकी, डाॅ. रूप कुमार बनर्जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कियाा। उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती हुई। फिर उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया गया कि स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को संवैधानिक सम्मान दिलाने के लिए इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

इसके बाद अमर शहीदों को याद करते हुए उनकी कुर्बानियों के किस्से सुनाए गए। मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से देश की एकता, अखंडता कायम रखी जा सकती है। देशभक्ति का भाव जनजन में जगेगा।
आयोजक मंडल ने बताय कि शहीदों को संवैधानिक सम्मान दिलाने के लिए वे लोग यह कार्यक्रम आयोजित किए हैं। सबसे पहले वे लोग हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। इसी दौरान समूचे प्रदेश में तिरंगा रथयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का अंतिम पड़ाव नई दिल्ली होगा। यहां पहुंचने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोे ज्ञापन सौंपेंगे।
कार्यक्रम का संचालन संचालन हरि नारायण दुबे और धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र मिश्र ने किया।
इस दौरान आयोजक मंडल के अध्यक्ष रघुवंश हिंदू, सुमन हिंदू, आशीष हिंदू, रामनारायण, सुनील त्रिपाठी, अभिषेक, अनिल सोनकर, देवेंद्र पांडेय, ब्रजेश, रीना आदि मौजूद रहीं।

Story Loader