13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में कोलकाता के मुस्लिम व्यापारियों से नकली पुलिस बनकर लूटे साढ़े सात लाख

यूपी के गोरखपुर में बदमाशों ने पुलिस बनकर कोलकाता के दो व्यापारियों से साढ़े सात लाख रुपये लूटे।

2 min read
Google source verification
गोरखपुर थाना

Gorakhpur Police Station

गोरखपुर. कोलकाता से आये दो व्यापारियों से पुलिस वाले बनकर आये बदमाशों ने करीब साढ़े सात लाख लूट एक बार फिर पुलिस को चुनौती दे डाली। मुख्यमंत्री के शहर में दो दिनों से लगातार हो रही लूट की वारदात से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही। हालांकि, कल की तरह आज भी पुलिस के आला अधिकारी जल्द बदमाशों को गिरफ्त में लेने का दावा कर रहे।

इसे भी पढ़ें

पति के बिना ही इस काम के लिये इलाहाबाद पहुंचीं रानी मुखर्जी, देखें तस्वीरें

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी महबूब हसन व नजीबुल्ला गोरखपुर आये हुए थे। दोनों शहर के कोतवाली क्षेत्र के रेती स्थित एक होटल में कई दिनों से ठहरे हुए थे। मंगलवार को वह रिक्शे से कहीं से आकर होटल में जा रहे थे कि दो बाइक पर सवार तीन लोग अचानक पहुंचे।

इसे भी पढ़ें

इलाहाबाद में कूड़े में लगी आग हुई भयावाह, 100 फीट से ज्यादा ऊंची लपटें देख उड़े लोगों के होश

खुद को उनलोगों ने पुलिस वाला बताया। बताया कि एसएसपी कार्यालय से आये हैं और बैग की जांच करनी है। व्यापारी पुलिस समझ अपना बैग उनको दे दिए। कुछ देर तक चेकिंग किया। चेकिंग का बहाना करते करते बाइक स्टार्ट की और भाग निकले। ये लोग कुछ समझ पाते इसके पहले वह आंखों से ओझल हो गए।

इसे भी पढ़ें

पांच पुलिस वालों को गलत काम की ऐसी सजा मिली कि दूसरे ऐसा करने में हजार बार सोचेंगे

इसके बाद आसपास लोग जुट गए। आपबीती सुन किसी ने पुलिस को सूचित कर दी। मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुँच गई। जांच पड़ताल शुरू हो गई। पीड़ित व्यापारियों के अनुसार एक बैग में चार लाख और दूसरे बैग में साढ़े तीन लाख रुपये थे। इस संबंध में एसपी सिटी विनय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

by DHIRENDRA VIKRAMADITYA GOPAL

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग