3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर
Video जिम्मेदारी उठाने में नाकाम पिता ने दो बेटियों संग फंदे से झूल मौत को लगाया गले
Play video

Video जिम्मेदारी उठाने में नाकाम पिता ने दो बेटियों संग फंदे से झूल मौत को लगाया गले

दो माह पहले दोनों मासूम बेटियों की मां भी फंदे से झूल मौत को लगाया था गले
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 7 Feb 2018, 6:20 AM IST

गोरखपुर। दो माह पहले जिस पिता को बेटियों ने बेगुनाह साबित किया था, उसी पिता ने अपनी दोनों मासूम बेटियों को मारकर खुद मौत को गले लगा लिया। इस हृदयविदारक घटना से आसपास के लोग भी सन्न हैं। बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व पत्नी की मौत के बाद से दो बेटियों की जिम्मेदारी से तनाव में आकर युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोरखनाथ क्षेत्र के पचपेड़वा पार्वतीपुरम काॅलोनी में एक टिनशेड वाले घर को किराए पर लेकर रहने वाले 30 साल के ऋतुराज शर्मा मूलतः गोला के गोपालपुर गांव के रहने वाले थे। शहर की एक एल्यूमिनियम फैक्ट्री में वह चैकीदारी का काम किया करता था। परिवार को भी साथ ही रखता था। बुर्जुग पिता, पत्नी और दो मासूम बेटियां साथ रहती थी। करीब दो माह पूर्व इस कुनबे पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा।
ऋतुराज की पत्नी सपना ने खुदकुशी कर ली थी। मौत केबाद यह आरोप लगा कि उसी ने पत्नी को मारा है लेकिन दोनों बेटियों ने पिता केे पक्ष में बयान देकर उसकी बेगुनाही साबित कर दी।
बरी होने केबाद भी ऋतुराज परेशान रहता था। पत्नी के चले जाने केबाद घर की सारी जिम्मेदारी उसके उपर आ पड़ी थी। 2.5 साल की निरुपमा और 4 साल की नैना का लालन पालन के साथ साथ बुजुर्ग पिता की जिम्मेदारी भी उसके सिर पर थी। पड़ोसियों के मुताबिक इन जिम्मेदारियों और पत्नी की मौत की वजह से वह अवसाद में था।
पड़ोसियों के मुताबिक मंगलवार की देर शाम तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो ऋतुराज के पिता ने आवाज लगाई। जब कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने धक्का देकर कमरा खोला। अंदर का नजारा देख अवाक रह गए। फिर रोने चिल्लाने लगे। यह सब सुनकर आसपास केलोग पहुंचे। देखा तो सब सन्न। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक फौरी तौर पर यह आत्महत्या का मामला लग रहा। जो साक्ष्य मिले हैं, उसके अनुसार रितुराज ने पहले बच्चियों को फांसी पर लटकाकर मारा, फिर खुद फंदे से झूल गए।