
स्टोरी GDA उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि GDA के विस्तारित क्षेत्र में बिना ले-आउट पास कराए प्लॉटिंग कर अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही हैं, जिन्हे चिह्नित किया गया है। नोटिस भेजने और वक्त देने के बाद अब गिराने की काम शुरू किया गया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कुशीनगर रोड पर अभियान शुरू
शुक्रवार को विशेष कार्य अधिकारी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने कुशीनगर रोड पर अभियान शुरू किया। बुलडोजर की मदद से कुशीनगर रोड पर मौजा माढ़ापार में बनाई जा रही कॉलोनी नूतन बिहार, गोरखपुर आदर्श सिटी एवं अभिप्रियम वैली की DCP दीवाल को गिराया गया। इन कॉलोनी के बोर्ड और गेट भी तोड़ दिए गए।
तीन कॉलोनियों की बाउंड्रीवाल तोड़ी गई
गोरखपुर विकास प्राधिकरण GDA ने प्लाटिंग कर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले दिन शुक्रवार को ऐसी तीन कॉलोनियों की बाउंड्रीवाल तोड़ी गई। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
पिछले महीने ही जीडीए ने सर्वे कर शहर के आस-पास अवैध तरीके से प्लाटिंग कर बसाई गई 28 कॉलोनियां चिह्नित की थीं। इन कॉलोनियों को बसाने वाले लोगों को नोटिस भी दिया गया था।
GDA ने ड्रोन के जरिए वीडियो क्लिप भी तैयार कराया
प्राधिकरण ने अपने विस्तारित क्षेत्र में ड्रोन के जरिए अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर कॉलोनियों की फोटो के साथ ही वीडियो क्लिप भी तैयार कराया है। इन कॉलोनियों के नाम वेबसाइट पर अपलोड कर लोगों से अपील की है कि वे यहां न तो प्लॉट खरीदें और न ही किसी तरह का निर्माण कराएं।
Updated on:
28 Jan 2023 04:00 pm
Published on:
28 Jan 2023 03:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
