नवरात्रि शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी देवी मंदिरों और तीर्थस्थलों में तेजी से तैयारियां हो रही हैं। मंदिरों में आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ कई अन्य तरह जरूरी प्रबंध किये जा रहे हैं। इसमें खास तौर पर भक्तों के पहनावे को लेकर खास निर्देश जारी किये गये हैं।
ShaardiyaNavratra: शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से आरंभ होने वाली है। सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।
मां के मंदिरों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध
नवरात्रि शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी देवी मंदिरों और तीर्थस्थलों में तेजी से तैयारियां हो रही हैं। मंदिरों में आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ कई अन्य तरह जरूरी प्रबंध किये जा रहे हैं। इसमें खास तौर पर भक्तों के पहनावे को लेकर खास निर्देश जारी किये गये हैं।
मां वैष्णो देवी के दर्शन में इन कपड़ो में आने की सख्त मनाही
दर्शन और आरती में शामिल होने के दौरान पहनावे पर रखें विशेष ध्यान। लोकल मीडिया की खबर के मुताबिक इस बार वैष्णो देवी का दर्शन करने आने वाले भक्तों को मंदिर परिसर में शालीन वस्त्र पहनकर ही आने का निर्देश दिया गया है। श्राइन बोर्ड प्रशासन ने अपने निर्देश में कहा है कि दर्शन के समय और अटका आरती में शामिल होते समय भक्तों को निक्कर, कैप्री, टी-शर्ट आदि पहनने से मना किया गया है।
पहनावे का पालन नहीं करने वालों को दर्शन को अनुमति नहीं
इसको सख्ती से पालन कराने के लिए बोर्ड प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर सूचना बोर्ड लगाया गया है। कई जगह इसको लाउडस्पीकरों से एनाउंस भी किया जा रहा है। बोर्ड प्रशासन ने साफ किया है कि इसका पालन नहीं करने वाले भक्तों को दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे भक्तों को दिव्य आरती में भी शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है शारदीय नवरात्र
शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से आरंभ होने वाली है। सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्रि का पर्व साल में दो बार होता है। एक चैत्र महीने में और दूसरा आश्विन या क्वार महीने में आता है।